एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जो गेंद से भारतीय टीम के लिए करेंगे कमाल, बनाएंगे भारत को 8वीं बार चैंपियन

By Akash Ranjan On August 9th, 2022
एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जो गेंद से भारतीय टीम के लिए करेंगे कमाल, बनाएंगे भारत को 8वीं बार चैंपियन

एशिया कप (ASIA CUP 2022) की धूम ज़ोरों-शोरों से मचने लगी है। फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में कुल 6 देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान 5 ऐसी टीमें हैं जो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा होंगी। यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की एक टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।

वहीं, एशिया कप 2022 के लिए 15 खिलाडियों से लैस भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को हो चुकी है। ख़ास बात है कि इस टीम में दिग्गजों और सीनियर प्लेयर्स को वापस से मौका दिया गया है। ऐसे में इस बार भारत के लिए एशिया कप (Asia Cup 2022) जीतने का सपना इन तीन खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा। ये तीनों गेंदबाज़ भारत को 8वीं बार एशिया कप (Asia Cup 2022) का चैंपियन बना सकते है। आइये हम आपको उन तीन गेंदबाज़ो के बारे में यहां बताते हैं।

ये 3 गेंदबाज़ जो भारत को 8वीं बार बनाएंगे एशिया का किंग

1. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) उन गेंदबाज़ों में से हैं, जिन्होंने टीम के लिए हमेशा अच्छा परफॉर्म किया है। साल 2022 में आईपीएल के बाद इंग्लैंड के दौरे में उन्होंने अपनी खतरनाक स्विंग से सभी को हैरान किया था। उन्होंने दिखाया था कि उनके पास क्या क़ाबिलियत है। हाल ही में खेले गए वेस्टइंडीज दौरे में भी वो शानदार तरीके से चमके थे।

उन्होंने चार मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए थे। अब तक उन्होंने इंडिया के लिए कुल 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 73 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे अब भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) एशिया कप (Asia Cup 2022) में भी यही जलवा बरकऱार रखते है तो, भारत 8वीं बार बन जयेगा एशिया कप (Asia Cup 2022) का चैंपियन।

2. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

वर्तमान में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हर मैच भारत को जीता रहे हैं। एशिया कप 2022 में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। हार्दिक पांड्या अब तक गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है तब हार्दिक पांड्या आकर कमाल दिखाते हैं और गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने पर रन बनाते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेट भी चटकाए हैं।

उन्होंने इस साल अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या ने अबतक 67 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 834 रन दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में, वह एशिया कप में भारत के लिए मैच विनर बनकर उभर सकते हैं।

3. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह

यंग तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) इन दिनों शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह अपने पहले मैच से ही शानदार लय में दिखाई दिए हैं। उन्होंने अपने डेब्यू मैच ही 2 विकेट अपने नाम किए थे। वेस्टइंडीज दौरे में खेले गए टी20 मुकाबलों में एक बार फिर अर्शदीप सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कटवा लिया है।

वेस्टइंडीज दौरे में अर्शदीप सिंह ने 5 टी20 मैचों में 7 से कम इकॉनमी से रन खर्चते हुए 7 विकेट अपने नाम किए हैं। अब अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एशिया कप (ASIA CUP 2022) के लिए चुना गया है। खास बात है की अर्शदीप स्विंग गेंदबाज़ है और ऑस्ट्रेलिया में उनको काफी मदद मिलेगी जिस वजह से उम्मीद है कि अर्शदीप भारत को एशिया कप 2022 का चैंपियन बना सकते है।

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या,