एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जो बल्ले से भारतीय टीम के लिए करेंगे कमाल, बनाएंगे भारत को लगातार तीसरी बार एशिया का किंग

By Akash Ranjan On August 9th, 2022
एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जो बल्ले से भारतीय टीम के लिए करेंगे कमाल, बनाएंगे भारत को लगातार तीसरी बार एशिया का किंग

एशिया कप (ASIA CUP 2022) की धूम ज़ोरों-शोरों से मचने लगी है। फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में कुल 6 देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान 5 ऐसी टीमें हैं जो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा होंगी। यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की एक टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।

वहीं, एशिया कप 2022 के लिए 15 खिलाडियों से लैस भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को हो चुकी है। ख़ास बात है कि इस टीम में दिग्गजों और सीनियर प्लेयर्स को वापस से मौका दिया गया है। ऐसे में इस बार भारत के लिए एशिया कप (Asia Cup 2022) जीतने का सपना इन तीन खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा। ये तीनों बल्लेबाज़ भारत को 8वीं बार एशिया कप (Asia Cup 2022) का चैंपियन बना सकते है। आइये हम आपको उन तीन बल्लेबाज़ों के बारे में यहां बताते हैं।

ये 3 बल्लेबाज़ जो भारत को 8वीं बार बनाएंगे एशिया का किंग

1. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईपीएल 2022 के बाद अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। वह मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से इस साल जमकर रनों की बारिश हुई है।

ऐसे में, सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है। सूर्यकुमार यादव के पास पारी को संभालने और साथ ही मैच फिनिश करने की काबिलियत है। इसमें कोई दोराय नहीं कि वह एशिया कप में भारत को जीत दिलाने के लिए बल्ले से धामल मचाएंगे।

2. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

वर्तमान में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हर मैच भारत को जीता रहे हैं। एशिया कप 2022 में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। हार्दिक पांड्या अब तक गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है तब हार्दिक पांड्या आकर कमाल दिखाते हैं और गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने पर रन बनाते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेट भी चटकाए हैं।

उन्होंने इस साल अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या ने अबतक 67 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 834 रन दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में, वह एशिया कप में भारत के लिए मैच विनर बनकर उभर सकते हैं।

3. दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा

आयरलैंड के खिलाफ टी20 में ज़ोरदार शतक लगाने के बाद से ही दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) चर्चा का विषय बन गए हैं। न सिर्फ आयरलैंड बल्कि साल 2022 के आईपीएल (IPL 2022) में भी उन्होंने अच्छा परफॉर्म करते हुए 15 मैचों में 451 रन बनाए थे। वो लगातार टी20 क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें आने अब एशिया कप (ASIA CUP 2022) के लिए टीम में शामिल किया गया है।

ख़ास बात है कि हुड्डा बल्ले के साथ साथ गेंद से भी जादू कर सकते है। बीते कुछ मैचों में हूड्डा से एक रेगुलर गेंदबाज़ की तरह गेंदबाज़ी कराई जा रही है और नहले पे दहला हुड्डा लगातार अच्छा कर रहे है। जिस वजह से अब दीपक को टीम इंडिया में शामिल करना ज़रूरी हो चला है। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों में एक भी चीज़ में हुड्डा चल गए तो भारत को एशिया कप 2022 का चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता।

Tags: एशिया कप 2022, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version