अश्निन-जडेजा ने रच दिया इतिहास, छोड़ दिया सभी गेंदबाजों को पीछे, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए इतने विकेट

By Sameeksha dixit On July 24th, 2023
अश्निन-जडेजा

अश्निन-जडेजा: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब रोमांचक मोड पर पहुंच चुकी है. टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. बता दें की, इसके पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार मैच जीता था और वो मैच एक तरफा हो गया था. अब कुछ ऐसी ही उम्मीद सेकंड टाइम भी जताई जा रही थी. लेकिन फ़िलहाल अभी इसका कोई परिणाम नहीं निकला है. टीम इंडिया के दो शानदार प्लेयर इतिहास ज़रूर रच दिया है.

अश्निन-जडेजा ने अपने नाम कर लिए हैं टेस्ट क्रिकेट में इतने शानदार विकेट, कोई नहीं कर सकता इतनी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक, अश्विन-जडेजा की बरबरी अब अच्छे-अच्छे गेंदबाज़ नहीं कर सकते. अगर सबसे पहले जडेजा की हो तो जडेजा ने आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से सबको चौंका दिया था अब उन्होंने वेस्ट इंडीज के दौरे पर अपनी गेंदबाज़ी से सबको चौंका दिया है.

बता दें की, आईपीएल में वो लम्हा हर किसी को याद होगा की कैसे जडेजा ने आखिरी की दो गेंदों पर पहले शानदार छक्का मारा था और फिर शानदार चौका मारा. जिसके बाद से चेन्नई आईपीएल की ट्रॉफी पांचवी बार जीत गई थी. अब वेस्ट इंडीज के दौरे पर उन्होंने और अश्विन ने 500 विकेट पूरे कर लिया हैं.

इस जोड़ी का नहीं है कोई जवाब, सोशल मीडिया पर तारीफों का आया सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अश्विन-जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस जोड़ी ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब चौथे दिन के अंतिम सत्र में आर अश्विन ने 2 विकेट चटकाए हैं. जिसके बाद से अब दोनों का कद टीम में और भी ज्यादा बढ़ गया है.

वैसे तो अब दोनों की इस कामयाबी पर सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. बता दें की, अपने 49वें टेस्ट में अश्विन और जडेजा ने एक साथ 500 विकेट का आंकड़ा पूरा किया है.

 

ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer ने टीम इंडिया को दे डाली ये बड़ी खुशखबरी, नेट्स पर उतरा धाकड़ बल्लेबाज

Tags: अश्विन-जडेजा, टीम इंडिया,
Exit mobile version