T20 WORLD CUP 2022: आशीष नेहरा ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी भारतीय टीम, इस दिग्गज खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

By Twinkle Chaturvedi On September 11th, 2022
T20 WORLD CUP 2022: आशीष नेहरा ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए चुनी भारतीय टीम, इस दिग्गज खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

आशीष नेहराः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के एशिया कप 2022 (ASIA CUP )  का सफर खत्म हो चुका हैं। पिछले दो बार एशिया कप की विनर रही टीम इंडिया इस बार फाइनल का सफर भी तय नहीं कर पाई। अब टीम की नजरें अक्टूबर में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) पर हैं। इस विश्व कप के लिए जल्द ही भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी। लेकिन अमूमन 95 प्रतिशत एशिया कप की टीम ही वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी आशीष नेहरा (ASHISH NEHRA) ने अपनी टीम चुन ली हैं। आशीष नेहरा ने खिलाड़ियों पर दांव खेला हैं। आइए आपको बताते हैं।

आशीष नेहरा ने इन खिलाड़ियों पर दिखाया भरोसा

भारतीय टीम एशिया कप का सफर कैसा रहा हैं हमने देखा हैं। इस टूर्नामेंट से कुछ सकारात्मक चीजें जरूर मिली हैं। लेकिन टीम के कई फैसले ने सवाल भी खड़े किए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ अब भी निशानों के घेरे में हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि 95 प्रतिशत एशिया कप की टीम ही टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी। सिर्फ कुछ ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आशीष नेहरा (ASHISH NEHRA) ने वर्ल्ड कप के टीम की घोषणा से पहले अपनी 15 सदस्यीय टीम चुन ली हैं। आशीष नेहर ने अपनी टीम में एशिया कप से बीच में ही बाहर हुए रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADJA) को भी जगह दी हैं। इसके साथ ही आशीष ने रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) जैसे दिग्गज खिलाड़ी पर भी भरोसा दिखाया हैं. साथ ही आशीष की टीम में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) भी नजर आ रहे हैं।

मोहम्मद शमी को आशीष की टीम में नहीं मिली जगह

इस वक्त भारतीय टीम की गेंदबाजी क्रम सबसे ज्यादा सवाल खड़े कर रही हैं। बुमराह की गैरमौजदूगी में टीम की गेंदबाजी काफी फीकी नजर आयी हैं। जिसके चलते फैंस ने मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन आईपीएल में अच्छा रहा हैं। उन्हें शामिल करने की बात कही थी।

आशीष नेहरा ने मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI)  जैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया। यह बात काफी हैरान करने वाली हैं क्योंकि शमी गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। जिनके साथ नेहरा ने काफी समय बिताया हैं। आशीष नेहरा ने मोहम्मद शमी को ना लेने का कराण बताते हुए कहा-

“हालांकि एक नाम मेरे दिमाग में आता हैं और वो हैं मोहम्मद शमी, एक टेस्ट विशेषज्ञ होने के नाते, उन्होने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा हैं। और मैं इसलिए ऐसा कह रहां हूं कि मैंने उन्हें गुजरात टाइटंस में करीब से देखा हैं। आगामी वर्ल्ड कप में ना केवल चहल और जडेजा महत्वपूर्ण हैं। यहां तक कि रवि अश्विन भी महत्वपूर्ण हैं। अगर वो खेलते हैं तो तो वो प्रभाव डाल सकते हैं।”

आशीष नेहरा की 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप टीम

रोहित शर्मा(कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा।

Tags: आशीष नेहरा, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी,
Exit mobile version