T20 WORLD CUP 2022: इन 3 खिलाड़ियों की वापसी से फिर से पटरी पर लौटती दिखेगी भारत की गाड़ी, बिगाड़ेंगे विरोधी टीमों का खेल

By Twinkle Chaturvedi On September 10th, 2022
T20 WORLD CUP 2022: इन 3 खिलाड़ियों की वापसी से फिर से पटरी पर लौटती दिखेगी भारत की गाड़ी, बिगाड़ेंगे विरोधी टीमों का खेल

टी20 वर्ल्ड कपः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सफर अंत हो चुका हैं। इस टूर्नामेंट में फाइनल में ना पहुंच कर भारत के हाथों निराशा लगी हैं। अब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  के साथ घरेलू सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) की तैयारियों में जुट गई हैं।

बीसीसीआई द्वारा जल्द ही इस टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 16 सितंबर को बीसीसीआई (BCCI) टीम का ऐलान कर सकती हैं। इस वर्ल्ड कप में तीन ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनकी वापसी तय नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी-

1. जसप्रीत बुमराह

भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भारत के अनमोल रत्न हैं। उनके बिना टीम की कल्पना करना मुश्किल हैं। एशिया कप 2022 के दौरान टीम को उनकी कमी काफी ज्यादा खली हैं। एशिया कप से बाहर होने का सबसे बड़ा कारण भारत की गेंदबाजी रही हैं।

अगर टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खेमे में गेंदबाजी मजबूत रहेगी तो भारतीय टीम जीतते हुए नजर आ सकती हैं। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे के बाद से टीम से बाहर हैं। बुमराह इस वक्त एनसीए में हैं और वहां अपना इलाज करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

बुमराह के हालात के बारे में चीजें अभी सफाई से सामने नहीं आई हैं। लेकिन कहा जा रहा हैं कि बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि विश्व कप में अभी एक महीना बचा हुआ हैं। भारतीय चयन बोर्ड बुमराह के फिटनेस टेस्ट के रिपोर्ट के बाद ही टीम की घोषणा करते हुए नजर आएगी।

2. हर्षल पटेल

भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) को हमने आईपीएल और भारतीय टीम में मिडिस ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा हैं। इस गेंदबाज की कमी भी भारतीय टीम को बहुत खली हैं। लेकिन खुशखबरी की बात यह हैं कि हर्षल अब चोट से उबरते हुए नजर आ रहे हैं। हर्षल ने नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया हैं।

वह आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के सीरीज के दौरान भी भारत के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि हर्षल वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा थे। लेकिन चोट के चलते उन्होने एक भी मैच नहीं खेले। हर्षल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के दूसरे खिलाड़ी रहेंगे। जो शानदार वापसी के लिए तैयार हैं।

3. ईशान किशन

भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) भारत के आक्रमक बल्लेबाज हैं। एशिया कप 2022 में उनके चयन ना होने ने काफी सारे सवाल खड़े किए थे। क्योंकि वह भारत के लिए पिछले मुकाबलों में शानदार नजर आए थे। भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी एशिया कप के पूरे दौरान स्ट्रगल करती हुई नजर आयी हैं। ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम में अपनी जगह बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

ईशान टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर या फिर फुल टाइम ओपनर का रोल भी निभाते हुए दिख सकते हैं। ईशान मिडिल ऑर्डर पर भी अपनी आक्रमकता दिखाते हुए नजर आते हैं। ईशान पिछली बार जिम्बाब्वे दौरे में नजर आए थे। जहां उन्होने एक मैच में ओपनिंग करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। ईशान आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले घरेलू सीरीज का हिस्सा बने हुए भी नजर आ सकते हैं।

Tags: ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, हर्षल पटेल,
Exit mobile version