Arshdeep Singh को भारत की हार के बाद कहा- गद्दार, फिर हुआ कुछ ऐसा की वीडियो हो गया वायरल

By Satyodaya On September 7th, 2022
Arshdeep Singh को भारत की हार के बाद कहा- गद्दार, फिर हुआ कुछ ऐसा

भारतीय टीम के प्रदर्शन से प्रशंसक बहुत दुखी हैं। एशिया कप सुपर 4 में पहले भारत को पाक ने फिर श्रीलंका ने हराया,जिसकी वजह से फैंस के गुस्से का शिकार भी भारतीय खिलाड़ी हो रहे हैं। खासतौर पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को लोगों ने काफी कुछ सुनाया। सुपर 4 के दोनों ही मुकाबलों के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप को लोगों ने बहुत ट्रोल किया। फिलहाल अब हद हो गई जब अर्शदीप को एक फैन ने गद्दार कह दिया।

अर्शदीप को फैन ने बोला गद्दार

टीम इंडिया के खिलाड़ी स्टेडियम से बाहर निकल कर बस में जा रहे थे,जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है। उसी समय बस के पास खड़े एक प्रशंसक ने अर्शदीप को देख कर उनको गद्दार कहा मैंने कहा देखो गद्दार आया। मैच में कैच छोड़ा यह सुनकर बस में अर्शदीप चढ़ गए लेकिन फैन की बातें सुनकर उन्होंने घूर कर उसे देखा। फैन के पास मौजूद भारतीय पत्रकारों ने उसकी क्लास लगाई उन्होंने जब अर्शदीप को बुरा भला कहा, वो बोले कि ऐसी हरकत दोबारा ना करे।

बीते कुछ समय से लोग अर्शदीप को निशाना बनाए हुए हैं 18वें ओवर में शार्ट थर्ड मैन पर ऑफ स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली का आसान सा कैच अर्शदीप ने छोड़ दिया था। फिलहाल फिर आखरी ओवर में उन्होंने अच्छी वापसी भी उन्होंने की थी, लेकिन मैच भारत नहीं जीत सका।श्रीलंका के खिलाफ भी आखिरी ओवर की जिम्मेदारी अर्शदीप पर दी गई, लेकिन वह 7 रन डिफेंड ना कर पाए। हरभजन सिंह के साथ कई दिग्गजों ने अर्शदीप का सपोर्ट किया और ऐसा ना करने की बात भी कही।

पेज से भी की गई छेड़छाड़

अर्शदीप की विकीपीडिया पेज को कुछ प्रशंसकों ने हैक करा और संपादित किया जिसमें उनके नाम के साथ खालिस्तानी शब्द जोड़ दिया है।अर्शदीप का नाम हैकर ने बदलकर मेजर अर्शदीप सिंह लंगड़ा और फिर मेजर अर्शदीप सिंह बाजवा कर दिया। बहुत जल्द इसमें सुधार किया गया और पेज को उसके मूल रूप से दिया गया।

इसे भी पढ़ें-भारत की दोबारा हार पर फूला ना समां रहा है पाक, Shoaib Akhtar ने फिर गिनाई रोहित शर्मा के टीम की गलतियां

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप,
Exit mobile version