IND vs PAK: भारत के लिए जो थे सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड वहीं निकले विलेन, एक ही झटके में कर दिया सारा काम खराब

By Twinkle Chaturvedi On September 5th, 2022
IND vs PAK: भारत के लिए जो थे सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड वहीं निकले विलेन, एक ही झटके में कर दिया सारा काम खराब

अर्शदीप सिंहः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच  4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था। दोनों ही टीमें हार के लिए तैयार ही नहीं थी। अंत तक चले इस मैच में आखिरकर पाकिस्तान ने 5 विकटों से जीत प्राप्त कर ही ली। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) आज भारत की हार के सबसे बड़े वजह रहे हैं।

अर्शदीप सिंह बने भारत के विलेन

अर्शदीप सिंह बने भारत के विलेन

भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जिन्हें डेब्यू किए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ हैं। लेकिन उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्हें भारतीय टीम में एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए चुना गया। वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में गेंदबाजी अच्छा करते हुए नजर आए। लेकिन दूसरे मैच में हांगकांग के खिलाफ उन्होने भयंकर रन लुटाए।

उसके बाद आज पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह बाकी गेंदबाजों के मुकाबले अच्छे ही दिखे। लेकिन 18वें ओवर में उनके कैच ने सब बदलकर कर रख दिया। रवि बिश्नोई के स्पेल के आखिरी ओवर में उन्होने आसिफ अली का एक आसान सा कैच छोड़ दिया यह कैच ही भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह बन सकती थी।

भुवनेश्वर कुमार द्वारा डाले गए 19वें ओवर में आसिफ अली ने चौके-छक्के जड़ आखिरी ओवर के लिए कुछ बचाया ही नहीं। फिर आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे थे। जिसमें उन्होने 1 चौका दिया लेकिन साथ में 1 विकेट भी चटकाई। लेकिन पाकिस्तान सिर्फ 2 रन दूर थी। पाकिस्तान के लिए जीत उतनी मुश्किल भी नहीं थी। तो अंत में उन्हे जीत मिल ही गयी।

भारत को अब सता रही हैं बुमराह और हर्षल की याद

एशिया कप 2022 में भारतीय गेंदबाजी अटैक उतनी शानदार नहीं हैं। हार्दिक पांड्या जो ऑलराऊंड प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं आज उन्होने भी साफ किया कि टीम हमेशा उन पर निर्भर नहीं रह सकती हैं। साथ ही में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी भी कुछ खास कमला अहम मैच में नही कर पाए।

फिर कोई भी कम अनभुवी गेंदबाज से क्या ही उम्मीद कर सकता हैं। अगर जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) इस वक्त भारतीय टीम में होती तो भारत इतने अहम मोड में आकर मैच शायद कभी नहीं हारती।

यह बात मानने लायक हैं कि बुमराह और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाज भारतीय टीम के लिए मैच विनर हैं। उनके बिना टीम लड़खड़ाती हुई नजर आ रही हैं। ऊपर से रविंद्र जडेजा का चोटिल होकर बाहर होना भारत के लिए सबसे बड़ी मुसिबत हैं। उम्मीद रहेगी भारत अगले मैच में अपना शानदार खेल वापस से दिखा सकें।

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम,