Arshdeep Singh को मिली टी20 विश्व कप 2022 में एंट्री, मां ने लगाई पाकिस्तान को पहले ही दे डाली चेतावनी

एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के घटिया साजिश के शिकार हुए भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पाकिस्तान की बोलती बंद करने के लिए तैयार हैं। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनको टीम में चुना गया है। उनकी नजर 23 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हुई है और वह पाकिस्तान के साजिश पूरी तरीके से हराकर पुरानी साजिश का बदला लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
असल में एशिया कप के सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके आशिक अली का कैच हाथ से छूटा था जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर विजय प्राप्त की थी।
पाक से की गई विकीपीडिया पेज से छेड़खानी
भारत की हार का अर्शदीप को जिम्मेदार ठहराया गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खालिस्तानी तक बोल दिया था। यही नहीं उनके विकिपीडिया पर से भी छेड़छाड़ की गई थी। अब इसके बाद उन पर काफी बवाल भी मचा था। फिलहाल कुछ ही देर बाद पाकिस्तान की साजिश का खुलासा हुआ उनके पेज से छेड़छाड़ पाकिस्तान देश से हुई थी।
पाकिस्तान ने अर्शदीप सिंह के हौसले को बुरी तरीके से तोड़ने की पूरा पूरा कोशिश की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज का हौसला अपनी जगह और ज्यादा मजबूत हो गया अपनी गेंदबाजी की धार उन्होंने तेज की और उसी का बढ़िया प्रदर्शन किया,जिसके बाद में टी-20 वर्ल्ड कप में अवसर मिला।
कड़ी मेहनत से बनाई टीम में जगह
A moment of pride that made us go 🥹! #BelieveInBlue with @arshdeepsinghh‘s parents for#MissionMelbourne 💪 and celebrate his selection for #TeamIndia in the ICC #T20WorldCup 2022 with a 💙! pic.twitter.com/FDh1Nwvhob
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 12, 2022
बीते दिन t20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 15 मेंबर टीम इंडिया का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद अर्शदीप का परिवार बहुत भावुक हो गया,जिसका वीडियो भी शेयर किया गया। टीम चयन के बाद अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बोला कि ऊपर वाला करे भारत t20 वर्ल्ड कप जीत जाए।
उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की तरह वर्ल्ड कप में खेलना एक सपना है और हम सब खुश हैं अर्शदीप का सपना सच हो गया। यह पल उसके संघर्ष की कहानी है सर्दी हो या फिर गर्मी। साइकिल से अर्शदीप एकेडमी जाते थे जो कि चंडीगढ़ में हैं। अर्शदीप के पिता ने बोला कि इस महीने की शुरुआत में जो कुछ भी हुआ वह हमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आगे मोटिवेट करता रहेगा।
वहीं दूसरी ओर अर्शदीप की मां बलजीत कौर ने बोला कि भारत की जीत में योगदान देने से पाकिस्तान के खिलाफ हार तक अर्शदीप ने अपने अब तक के छोटे से करियर में बहुत कुछ देख लिया है। इन सब चीजों ने अर्शदीप को काफी कुछ सिखाया भी है। अर्शदीप और पूरे परिवार के लिए बहुत खास हैं उन्होंने कहा कि मैं शाम की पूजा कर रही थी जब अर्शदीप के नाम का ऐलान हुआ। हमें पूरा भरोसा है कि भारत जीतेगा।
इसे भी पढ़ें-T20 World Cup में 12 साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी तो किया भावुक पोस्ट, दोहरा सकता है पुराना इतिहास
Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप, पाकिस्तान,