डेब्यू में गेंद और बल्ले से धमाल मचाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने उसके बाद बनाए कितने रन, गेंदो से भी जानिए क्या किया कमाल

रणजी ट्रॉफी में गोवा की ओर से डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर का परफॉर्मेंस काफी फीका नजर आ रहा है। अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में शुरूआत धमाकेदार की लेकिन उसके बाद वें बड़े ही फीके नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा अर्जुन का रणजी ट्रॉफी के लिए परफॉर्मेंस…
पहले मैच में रहा ऐसा परफॉर्मेंस
अर्जुन तेंदुलकर ने 13 दिसंबर को गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक जड़कर अपने पिता के 36 साल इतिहास को दोहराया था। उन्होंने उस मैच में राजस्थान के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी। इस मैच में 104 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किए गए। इस पारी के लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।
इसके बाद गोवा और झारखंड के बीच मैच खेला गया, इस मैच में वो अपना परफॉर्मेंस ठीक से न करके 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। कर्नाटक और केरल के खिलाफ भी उनका बल्ला शांत रहा और वो 0 और 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गेंद से भी इन दो मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और दोनों मैचों में महज 3 विकेट हासिल किए।
मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे आईपीएल
अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 में खेलते नजर आए थे। अर्जुन तेंदुलकर अब तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए, लेकिन टीम की ओर से उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें पिछले साल 20 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। उनके इस परफॉर्मेंस के बाद टीम उनको फिर खेलने का मौका देगी या नहीं ये देखने लायक होगा।
अर्जुन तेंदुलकर मैच में बुरी तरह से फ्लॉप नजर आ रहे हैं। अब तक लिस्ट ए क्रिकेट में 7 मैच खेले है। अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से 8 विकेट हासिल किए जबकि बल्ले से महज 25 रन ही बना पाए थे।
Tags: अर्जुन तेंदुलकर, टीम इंडिया, रणजी ट्रॉफी,