अर्जुन तेंदुलकर ने पहले मुकाबले में गेंद और बल्ले से धमाल मचाने के बाद कैसा किया दूसरे मैच में प्रदर्शन, जानिए पूरे मैच का हाल

अर्जुन तेंदुलकर भारत के घरेलू मैचों के लिए परफॉर्म करते हैं। रणजी ट्रॉफी 2023 में वह टीम गोवा की तरफ से डेब्यू कर परफॉर्म कर रहे हैं। झारखंड के खिलाफ अपने मैच में अर्जुन ने कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दी। उन्होंने ने अपने पहले मैच में शतक लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, ऐसा दूसरे मैच में नहीं हुआ।
झारखंड के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर रहे फ्लॉप
रणजी ट्रॉफी के इस मैच में के पहले दिन गोवा की टीम 287 रनों से पीछे चल रही है। टीम में अर्जुन तेंदुलकर के होने से फैंस को अच्छे परफॉर्मेंस का इंतजार था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अर्जुन इस मैच में गेंदबाजी में फ्लॉप नजर आए। अर्जुन तेंदुलकर ने 15 ओवर डाले, लेकिन इस दौरान उन्होंने 54 रन खर्च कर दिए और उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ, हालांकि दूसरे दिन अर्जुन तेंदुलकर से काफी उम्मीदें होंगी।
डेब्यू मैच में की थी धुंआधार गेंदबाजी
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू मैच राजस्थान की टीम के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में 103 रनों के नुकसान पर 3 बड़े विकेट चटकाने का काम किया था। वहीं, बल्लेबाजी में 207 गेंदों का सामना करते हुए खिलाड़ी ने 120 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे।
अपनी बल्लेबाजी के दौरान शानदार शतक जमा कर सुर्खियां बटोरीं और उससे भी जरूरी सुयश प्रभुदेसाई के साथ मिलाकर टीम के लिए 221 रन की बेशकीमती साझेदारी निभाई। इस पारी ने टीम को मुश्किल से निकाला लेकिन मैच ड्रॉ रहा। 23.1 ओवर में 104 रन खर्च कर अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए। 23 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर दाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। वह घरेलू मैच में गोवा की ओर से परफॉर्म करते हैं वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में खेल खेलते हैं।
Tags: अर्जुन तेंदुलकर, गोवा बनाम झारखंड, टीम इंडिया,