विराट कोहली से मिली अनुष्का शर्मा की को-स्टार, जन्मदिन का ऐसा गिफ्ट पा कर नहीं रोक पाईं अपनी हंसी, देखें वायरल VIDEO

By Akash Ranjan On September 16th, 2022
विराट कोहली से मिली अनुष्का शर्मा की को-स्टार, जन्मदिन का ऐसा गिफ्ट पा कर नहीं रोक पाईं अपनी हंसी, देखें वायरल VIDEO

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से अपनी को स्टार अंशुल चौहान (Anshul Chauhan) की मुलाकात करवाई। अंशुल के जन्मदिन वाले दिन इस मुलाकात को करवाया गया, जिसने अदाकारा का दिन बना दिया। अंशुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली के साथ फैन मोमेंट शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। अंशुल इस इंस्टाग्राम पोस्ट में हैरान और खुश नजर आ रही हैं। विराट के बगल में खड़े होकर बस हंसती जा रही हैं। विराट से मिलने के बाद वह अपनी मुस्कुराहट को रोक ही नहीं पा रही हैं।

अंशुल ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखी या बात

इस तस्वीर में विराट ने ब्लैक पैंट के साथ सिल्वर रंग की टी-शर्ट पहनी थी और कैप भी लगा रखी है। वहीं, अंशुल ने सफेद पैंट और काली टोपी के साथ नीले रंग की जैकेट पहनी थी। अंशुल चौहान ने 2017 में शुभ मंगल सावधान के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। इस पोस्ट को देखकर साफ कहा जा सकता है कि अंशुल विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और विराट से मिलकर मानो उनका सपना पूरा हो गया है।

अंशुल ने पोस्ट को कैप्शन दिया है,

”फैन मूमेंट!! मेरा जन्मदिन बन गया है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने केवल और केवल विराट कोहली को देखा और मिली। यहां की तस्वीरों की तरह अभी भी मुस्कुराना बंद नहीं कर सकती। इस पल के लिए आपको धन्यवाद अनुष्का शर्मा।”

अंशुल चौहान अनुष्का शर्मा संग ‘चकदा एक्सप्रेस’ में आएंगी नज़र

बता दें कि अंशुल चौहान इन दिनों अनुष्का शर्मा के साथ ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में है। ‘चकदा एक्सप्रेस’ भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जिनका किरदार अनुष्का शर्मा निभा रही हैं। वहीं, एशिया कप 2022 के बाद विराट कोहली भी इंग्लैंड में अनुष्का के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।

विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे

विराट कोहली को अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में एक्शन में देखा जा सकेगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे का भारत कार्यक्रम
20 सितंबर – पहला टी20, मोहाली
23 सितंबर – दूसरा टी20, नागपुर
25 सितंबर – तीसरा टी20, हैदराबाद

Tags: अनुष्का शर्मा, अंशुल चौहान, चकदा एक्सप्रेस, विराट कोहली,
Exit mobile version