Virat Kohli के शतक लगाते ही Anushka Sharma ने शेयर किया पोस्ट, सरेआम जाहिर किया अपना प्यार

By Satyodaya On September 9th, 2022
Virat Kohli के शतक लगाते ही Anushka Sharma ने शेयर किया पोस्ट, जाहिर किया प्यार

धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बहुत दिनों बाद अपनी फॉर्म में वापस आए और उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की बढ़िया पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया। विराट का यह T20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे पहला शतक रहा है। अब अपने पति के शतक जड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma ने विराट कोहली के लिए एक पोस्ट किया है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो रहे हैं।

अनुष्का का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

जैसे ही विराट कोहली ने शतक जड़ा तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली की पुरानी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हमेशा के लिए आपके साथ हर चीज के जरिए। अभी तक उनके इस पोस्ट को 24 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। यही नहीं उनके पोस्ट पर धनश्री वर्मा, अथिया शेट्टी, श्रद्धा कपूर के साथ वरुण धवन जैसे बड़े-बड़े सितारों ने भी कमेंट किया।

अनुष्का के पोस्ट पर सभी लोग बहुत खुश हो रहे हैं। इसी के साथ खुद विराट कोहली ने भी इस पर कमेंट किया। उन्होंने केवल दिल वाली 5 इमोजी शेयर की, लेकिन देखते ही देखते फैंस के लाइफ की भरमार इस पर दिखाई दे गई। अभी तक 53 हजार से ज्यादा यूजर्स विराट के लाइक को कमेंट किए हैं।

101 रनों से जीत

भारतीय टीम ने सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को 101 रनों से हार दी। रोहित शर्मा के ना होने पर केएल राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली और भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट गवांकर 212 रन बनाए। विराट कोहली 122 रन बनाकर शतक जड़े। विराट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 61 गेंदों पर उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए। अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (64*) के अर्धशतक के बाद भी 8 विकेट पर 111 रन बनाए। पेसर भुवनेश्वर कुमार भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने 5 विकेट हासिल किए।

इसे भी पढ़ें-SL vs PAK: एशिया कप में विजयरथ पर सवार श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें कांटे की टक्कर मैच की मौसम रिपोर्ट

Tags: अनुष्का शर्मा, एशिया कप, वामिका, विराट कोहली,