टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, कभी आईपीएल का बना था सुपरस्टार

By Satyodaya On September 27th, 2022
Anureet Singh Retirement: इस गेंदबाज ने लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट से किया सबको भाव विभोर

Anureet Singh Retirement: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अनुरीत सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट के रिटायरमेंट लेने की बात कही है। ज्ञात हो कि भारत के लिए अनुरीत में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, लेकिन आईपीएल में उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी करके सब के दिलों में छाप छोड़ दी है।उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा, सिक्किम और रेलवे के लिए कई खेल खेले। साल 2008 से लेकर 2021 तक घरेलू क्रिकेट में उनकी भागीदारी रही है। उन्होंने अपने करियर में उन्होंने 249 विकेट लिए। इसी के साथ ही उन्होंने अपने नाम किया तो वही में उन्होंने 64 विकेट हासिल किए।

इन टीम के साथ भी है खेला

अनुरीत ने आईपीएल में पंजाब के केकेआर और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेला है। आईपीएल में उनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं। तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की खबर एक पोस्ट के माध्यम से सबको दी है।

किया भावुक पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anureet Singh (@anureet2388)

उन्होंने अपनी पोस्ट पर बहुत ही भावुक चीजें लिखी और सबको भावविभोर कर दिया उन्होंने लिखा कि

‘मैं बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहता था. यह एक अविश्वसनीय क्रिकेट यात्रा रही है. जब मैं 16 साल का था तब मैं दिल्ली स्थित सुभानिया क्रिकेट क्लब में शामिल हुआ था. यह सपने के सच होने जैसा था जब मुझे भारतीय घरेलू सत्र 2008 के दौरान कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका भारतीय रेलवे की ओर से मिला.’

इसके आगे वो लिखें कि

‘मैं अपने कप्तान और कोच संजय बांगर (संजू भैया, अभय शर्मा सर और मुरली कार्तिक (कैटी भैया), मेरे कोच राधे श्याम शर्मा सर, देविंदर बिष्ट सर, राजन सचदेवा सर को मेरा मार्गदर्शन करने और सलाह देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने न केवल मेरे क्रिकेट करियर में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्योंकि उनके समर्थन और मार्गदर्शन ने मुझे एक अच्छा व्यक्ति बनने में मदद की जो मैं आज हूं.’

बीसीसीआई को किया धन्यवाद

बीसीसीआई को भी अनुरीत ने शुक्रिया किया और उनके लिए लिखा कि

‘ मैं बीसीसीआई, पश्चिम रेलवे, उत्तर रेलवे, भारतीय रेलवे, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन, सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने मुझे एक अवसर प्रदान किया.’

Read More-टीम इंडिया में पक्की हुई Sanju Samson की एंट्री, विराट कोहली के दोस्त को मिल सकता है टीम में मौका

Tags: अनुरीत सिंह, पंजाब किंग्स, पननमल पंजाबी, भारत,