एंड्रयू साइमंड्स का था एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ खास रिश्ता, बिग बास 5 में ले चुके थे हिस्सा  
एंड्रयू साइमंड्स का था एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ खास रिश्ता, बिग बास 5 में ले चुके थे हिस्सा  

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (ANDREW SYMONDS) की बीते शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वो अपने घर से 50 किमी की दूरी पर एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन एंड्रयू साइमंड्स को बचाया नहीं जा सका। इनकी इस मौत से पूरा क्रिकेट जगह सदमे में है। अब जब वो दुनिया में नहीं रहे तो उनकी बीती बातों को लोग दोहरा रहे हैं। यह शायद कम ही लोग जानते हैं कि एंड्रयू साइमंड्स बिग बॉस 5 का हिस्सा रहे।

दुनिया के श्रेष्ठ क्रिकेटरों ने दी एंड्रयू साइमंड्स को श्रद्धांजलि

एंड्र्र्रयू साइमंड्स (ANDREW SYMONDS) की मौत के बाद पूरी दुनिया में उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। दुनिया के श्रेष्ट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, ब्रेट ली, एडम गिलक्रिस्ट, शोएब अख्तर, हरभजन सिंह समेत अन्य लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी है। एंड्र्र्रयू अपनी शराब की लत व विवादों के कारण हमेशा से चर्चा में रहे।

यहां तक कि काफी अच्छी क्रिकेट खेलने के बाद भी उनको शराब की लत के कारण वर्ष 2009 में उनको ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) टीम से निकाल दिया गया। इसके बाद वो कभी ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं बन सके। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत से भी उनको नाता विवादों से ही रहा। मंकी प्रकरण समेत आईपीएल (IPL) में गाली गलौज को लेकर वो चर्चा में रहे।

बिग बॉस 5 का भी हिस्सा थे एंड्रयू साइमंड्स

एंड्रयू साइमंड (ANDREW SYMONDS) का भारत से रिश्ता खूब रहा है। वो भारत के मशहूर टीवी शो बिग बॉस (BIGG BOSS) की 5 सीरीज का भी हिस्सा थे। इसी दौरान शो का हिस्सा रही सनी लियोनी से उनकी दोस्ती हो गई थी। मैदान पर बेहतरीन क्रिकेट खेलने के अलावा मैदान के बाहर इनकी दोस्ती के चर्चे खूब हुए।

शनिवार को एंड्रयू साइमंड्स (ANDREW SYMONDS)  की मौत पर दुख जताने वालों में एक नाम सलमान खान का भी था, इसकी वजह बिग बॉस का शो ही था। जिसके दौरान सलमान खान और एंड्रयू साइमंड्स की मुलाकात हुई थी।