इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उनके जुड़ी खबरें और अपडेट्स हम मिलती रहती हैं. आज यानी 14 दिसंबर के सामने आई खबर से पता चला है की एंड्रयू फ्लिंटॉफ बुरी तरह एक कार एक्सीडेंट में चोटिल हो गए हैं. चलिए जानते हैं पूरी बात विस्तार से.
एंड्रयू फ्लिंटॉफ हुए गंभीर रूप से चोटिल
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ एक कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं. मीडिया की मुताबिक एंड्रयू उस समय इस दुर्घटना का शिकार हुए जब वो बीबीसी के शो “टॉप गियर” के किए शूट कर रहे थे. एंड्रयू की चोट इतनी गंभीर रही की उन्हें फौरन दुर्घटना स्थल से एयरलिफ्ट करते हुए हॉस्पिटल ले जाया गया.
मीडिया द्वारा मिली खबरों की माने तो एंड्रयू की चोट, तो गंभीर है मगर उनका इलाज दौरान शुरू किए जाने के चलते वो फिलहाल खतरे के बाहर हैं. एंड्रयू फ्लिंटॉफ को जिस जगह चोट लगी है वो जगह डनफोल्ड पार्क एयरोड्रम में कार्यक्रम के परीक्षण ट्रैक की थी. ये घटना आज 14 दिसंबर की सुबह घटी.
एंड्रयू फ्लिंटॉफ का करियर
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ एक चर्चित खिलाड़ी हैं. उन्होंने इंग्लैंड की टीम से संन्यास काफी समय पहले किया है, लेकिन आज भी वो याद किए जाते हैं. एंड्रयू के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते दिखे हैं. टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो एंड्रयू ने इंग्लैंड के लिए 79 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 3845 रन निकले हैं और गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 226 विकेट अपने नाम किए हैं.
अब बात वनडे फॉर्मेट की करें तो फ्लिंटॉफ ने इस फॉर्मेट में 141 मैच खेले हैं जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 3394 रन निकले हैं और गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 169 विकेट चटकाए हैं. इसके साथ ही बात टी20 फॉर्मेट की करें तो इसमें उन्होंने 7 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 79 रन जड़े हैं और गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ साथ एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने आईपीएल में भी अपना प्रदर्शन दिखाया है.
