Andre Russell ने कर दिखाया बेहतरीन कारनामा, 6 गेंदों पर जड़ दिए 6 छक्के

वेस्टइंडीज के बेहतरीन आलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell ) बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। आंद्रे रसेल अपनी बल्लेबाजी से अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छुड़ा देते हैं। इन दिनों बीते शनिवार आंध्र रसेल ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। यानी आंद्रे रसेल ने कल 27 अगस्त को सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने 6 गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए हैं लगातार छह छक्के जड़ने का कारनामा करके लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है।
दरअसल आंद्रे रसेल ने शनिवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है इस दौरान उन्होंने नाबाद पारी भी खेली है।
आंद्रे रसेल ने जड़े 6 गेंदों पर छह छक्के

आंद्रे रसेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छह छक्के लगा दिए हैं। पारी के सातवें ओवर में आंध्र रसेल ने गेंदबाजी कर रहे डोमनिक ड्रेक्स की तीसरी गेंद पर छक्कों की शुरुआत की है और लगातार 4 छक्के लगाए हैं।
इसके बाद इन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए गेंदबाजी करने जॉन -रस जग्गेसर जिन्होंने पारी के आठवें ओवर के लिए गेम अपने हाथ में ली आंद्रे रसेल ने फिर उनकी गेंद पर 2 गेदों पर दो लगातार छक्के लगा दिए और छह छक्के पूरे कर लिए। अपनी टीम की डूब रही नैया को बचाते हुए आंद्रे रसेल ने बेहतरीन जीत दिलाई है। आंद्रे रसेल ने इस दौरान बेहतरीन पारी भी खेली है।
26 गेंदों में खेली 72 रनों की बेहतरीन पारी

दरअसल आपको बता दें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी जिसमें कुछ विकेट गिर गए उसके बाद टीम हार की कगार पर पहुंच गई थी लेकिन तभी आंद्रे रसेल ने टीम को जीत दिलाई आंद्रे रसेल ने 26 गेंदों पर शानदार 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है और अपनी टीम को 3 रनों से बेहतरीन जीत दिलाई है। इस दौरान आंध्र रसेल ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था।
Read More-टॉस के मामले में Virat Kohli से ज्यादा लकी साबित हुए हैं Rohit Sharma, आकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही
Tags: आंद्रे रसेल, सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स,