IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा को लेकर अमित मिश्रा ने कर दी भविष्यवाणी, टीम ने दिया इसका जवाब

By Aditya tiwari On April 9th, 2022
अमित मिश्रा ने आशीष नेहरा को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, टीम ने दिया इसका जवाब

आईपीएल 2022 ( IPL 2022) का 16वां मैच गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पंजाब की टीम ने मयंक अग्रवाल की अगुवाई में 20 ओवर में 189 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स ने 190 रन बनाकर आखिरी ओवर में मैच जीत लिया.

इस मैच में गुजरात की टीम का प्रदर्शन देख कर क्रिकेटर अमित मिश्रा (Amit Mishra) काफी प्रभावित हुए और टीम के कोच आशीष नेहरा को लेकर बड़ी बात कह दी…..

अमित मिश्रा ने तारीफ में कही ये बात

ipl-2022-pbks-vs-gt POINTS TABLE

 

अनुभवी लेग स्पिनर ने आईपीएल 2022 में शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में अपनी प्रतिक्रिया दी है. अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने गुजरात टाइटन्स की पंजाब किंग्स पर रोमांचक जीत पर खुश दिखे. उन्होंने टीम के कोच आशीष नेहरा की तारीफ भी की. अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा….

” गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 में अभी हार का सामना करना बाकी है. अगर टीम यही फॉर्म जारी रखती है तो हम देख सकते हैं कि दूसरे कोच भी लैपटॉप छोड़कर नेहरा जी की तरह कागज और कलम उठाएंगे. खास बात यह है कि अमित मिश्रा ने आशीष नेहरा की जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें वह पेन और कागज हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं.”

अमित मिश्रा ने बाकी टीमों को दी नसीहत

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स लगातार जीत दर्ज कर रही है। कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम ने अबतक के अपने सभी मैच जीते हैं। इस तरह से आईपीएल 2022 सीजन में गुजरात की टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. टीम के जबरदस्त परफॉर्मेंस से भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) भी खुश हैं.

स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने नसीहत देते हुआ कहा कि आईपीएल के अन्य टीमों को भी गुजरात टाइटन्स की तरह अपना प्रदर्शन दिखाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से आशीष नेहरा ‘जी’ अपनी टीम के लिए मेहनत कर रहे हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं दूसरी टीम के कोच को कमरों से निकल कर जमीन पर मेहनत करनी चाहिए. यह बात अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने गुजरात टाइटन्स के कोच आशीष नेहरा की हाथ में पेन और पेपर लिए हुए एक फोटो ट्वीट करते हुए कही.

Tags: अमित मिश्रा, आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स,
Exit mobile version