जर्मनी की एथलीट एलिसा श्मिड ने चढ़ा दिया इंटरनेट का पारा, दुनिया की सबसे सुन्दर एथलीट की इन फोटोज को देख हर कोई हो रहा दीवाना

By Akash Ranjan On August 19th, 2022
जर्मनी की एथलीट एलिसा श्मिड ने चढ़ा दिया इंटरनेट का पारा, दुनिया की सबसे सुन्दर एथलीट की इन फोटोज को देख हर कोई हो रहा दीवाना

जर्मनी की जानी मानी एथलीट एलिसा श्मिड (Alica Schmidt) अपनी खूबसूरती के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अपने खेल से भी अलग पहचान बना चुकी हैं। दुनिया की सबसे सुंदर और सेक्सी एथलीट में से एक की उपाधि पा चुकीं जर्मन रेसर एलिसा श्मिड एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।

इमोशनल हुई एलिसा श्मिड

इंस्टाग्राम पर एलिसा श्मिड (Alica Schmidt) के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। उनके 3.2 मिलियन फॉलोवर्स है। अक्सर एलिसा श्मिड इंटरनेट पर अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती है और उनके जरिए कहर ढाती हैं। एलिसा श्मिड अपनी रेस और खूबसूरती के जरिए फैन्स का दिल जीतती आई हैं, लेकिन इस बार उनका एक इमोशनल मोमेंट हर किसी के सामने आया है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

23 साल के एलिसा ने हाल ही में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब हाल ही में उन्होंने यूरोपियन चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है, इसी क्वालिफिकेशन के बाद उनकी इमोशनल वीडियो सामने आया है।

यूरोपियन चैम्पियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

एलिसा श्मिड (Alica Schmidt) का यूरोपियन चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन पक्का हुआ है। यूरोपियन चैम्पियनशिप में जब सेलेक्शन कन्फर्म हुआ तब एलिसा ने इंस्टाग्राम पर फोटो डाली और लिखा कि ‘वह इस सेलेक्शन से काफी खुश हैं, आपको मालूम नहीं है कि यह सिलेक्शन मेरे लिए कितना मायने रखता है।’

बता दे की क्वालिफिकेशन के बाद वह अपने होम क्राउड के सामने परफॉर्म करेंगी क्योंकि यह चैम्पियनशिप म्यूनिख में ही होनी है। एलिसा ने कहा है कि वह अपने दोस्तों और परिवार के सामने परफॉर्म करने के लिए उत्सुक हैं।

एलिसा श्मिड जर्मनी के लिए मिक्स रिले रेस में दौड़ती हैं, हाल ही में 400 मीटर * 4 की रेस में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बावजूद वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाईं।

Tags: एलिसा श्मिड, जर्मनी की एथलीट, यूरोपियन चैम्पियनशिप,
Exit mobile version