अजीत अगरकर: टीम इंडिया इन दिनों 12 जुलाई को होने वाले वेस्टइंडीज की तैयारी कर रही है. इस बार का टूर बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है. बता दें की, इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. इसलिए टीम इंडिया के ऊपर अपने होम ग्राउंड में खेलने का प्रेशर बहुत ज्यादा रहने वाला है. इसी कड़ी में नए चयनकर्ता का भी चयन हो चुका है. इनका नाम अजीत अगरकर है. आइए आपको बताते हैं की अजित के नाम कौन से रिकॉर्ड दर्ज हैं.
अजीत अगरकर ने एक वक़्त रचा था इतिहास, अभी तक सचिन भी नहीं कर पाए ऐसा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार अजीत अगरकर के ऊपर बड़ी ज़िम्मेदारी रहने वाली है. बता दें की, र्भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर नए चीफ सेलेक्टर बनाए जा चुके हैं. पिछले दिनों विवाद के बाद चेतन शर्मा को इस्तीफा देना पड़ा था.
अगरकर की पहली परीक्षा की बात करें, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अब तक भारतीय टीम घोषित नहीं हुई है. इसलिए अब उनकी परीक्षा शुरू होने जा रही है. अब उनके ऊपर बड़ी ज़िम्मेदारी रहने वाली है.
ऐसा रहा है अजीत का करियर
मिली जानकारी के मुताबिक, अजित का करियर बहुत ही शानदार रहा है. अगरकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदो में अर्धशतक जड़ दिया था. उस मैच में अगरकर ने 25 गेंद में 67 रन बनाया था. जिसके बाद वो सुर्ख़ियों में छाए रहे थे.
बता दें की, . 45 साल के अगरकर पहले भी चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में थे, लेकिन उन्हें 2 बातों पर आपत्ति थी. लेकिन फ़िलहाल तो BCCI ने उनकी बात मान ली थी और उन्हें चीफ सिलेक्टर बना दिया गया है.
