WTC Final 2023: भारतीय टीम में वापसी पर इमोशनल हुए Ajinkya Rahane, बताया किसने दिया उनका कठिन समय में साथ

By Sameeksha dixit On June 4th, 2023
Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया था. चेन्नई ने इस आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन किया और जीत अपने नाम की. चेन्नई के दिग्गज प्लेयर अंबाती रायडू ने इस आईपीएल के बाद संन्यास ले लिया है. इसी के चलते कई खिलाडियों के संन्यास की खबरें सामने आ रही थी. अब बताया जा रहा है की, WTC फाइनल में टीम रहाणे भी खेलने जा रहे हैं.

Ajinkya Rahane बनेंगे इस बार टीम का हिस्सा

भारत के अनुभवी मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 18 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारत की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उनके लिए करो या मरो जैसी स्थिति हो सकती है.

ऐसे में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का किरदार अहम होगा. रहाणे का भारत के प्लेइंग 11 में जगह बनाना लगभग तय है. रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को 2022 के शुरू में दक्षिण अफ्रीका से सीरीज गंवाने के बाद बाहर कर दिया गया था. इसी के साथ इस बार गिल का बल्ला भी कमाल करने वाला है. उनके ऊपर भी काफी कुछ निर्भर करता है.

बीसीसीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से विडियो किया गया पोस्ट

बता दें की, रहाणे (Ajinkya Rahane) ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है. ऐसे में BCCI ने रहाणे का एक विडियो पोस्ट किया है. अब ये विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. ऐसे में रहाणे काफी इमोशनल हैं.

‘मेरे लिए टीम इंडिया में फिर से वापसी करना काफी भावनात्मक पल है. इस कठिन समय के दौरान मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया. मेरा सपना आज भी भारत के लिए खेलना है.’

 

 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल के पीछे SARA TENDULKAR भी पहुंची लंदन, स्टोरी शेयर करके किया प्यार का इकरार, तो GILL ने भी तोड़ दी रिलेशनशिप पर चुप्पी

 

Tags: आजिंक्य रहाणे, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप,