Aiden Markram एक दशक से भी ज्यादा समय से डेट कर रहे इस खूबसूरत लड़की को, अब कर ली छुपकर शादी, अचानक तसवीरें आई सामने

Aiden Markram

Aiden Markram: एडन मार्करम ने शादी कर ली है. अब उनकी शादी की तसवीरें तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जैसे ही उनकी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर आई वैसे ही वो वायरल होने लगी. बता दें की, एडन मार्करम (Aiden Markram) की पत्नी डैनियली ओ कॉनर (Nicole Danielle O Connor) बेहद ही खूबसूरत हैं. उनको भी काफी पसंद किया जाता है. 11 साल से वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं.

Aiden Markram ने अपनी शादी में पहना ग्रे ब्लेजर, पत्नी दिखी वाइट गाउन में

मिली जानकारी के मुताबिक, एडन मार्करम की शादी की खूब चर्चा हो रही है. अपनी शादी में मार्करम ने ग्रे कलर का सूट पहना हुआ था. वहीं निकोल व्हाइट ड्रेस में काफी कूल लग रही थीं. दोनों कपल की इन तस्वीरों पर अब फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

एडन मार्करम की पत्नी निकोल एक बिज़नसवीमेन हैं और वो शराब बेचने का काम करती हैं. एडन मार्करम (Aiden Markram) की पत्नी काफी फेमस भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, निकोल अनाथ बच्चों को घर मुहैया कराने का काम करती है.

मॉडलिंग करती हुई भी नज़र आई हैं निकोल

बता दें की, निकोल मॉडलिंग भी करते हुए कई बार नज़र आई हैं. मार्करम (Aiden Markram) और निकोल की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी. इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. तबसे लेकर अब तक दोनों रिलेशनशिप में थे.

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मार्करम को कैप्टन बनाया था. वो बात अलग है की टीम ने कुछ खास परफॉरमेंस की थी. लेकिन अब वो एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: सिर्फ MS Dhoni ही नहीं ये दो खिलाड़ी भी ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास, बूढे हो रही सीएसके के ये 3 शेर