अहमद शहजाद ब्रेट पिट को देखना चाहते हैं अपनी बायोपिक में, फैंस ने कर दिया ट्रोल
पाकिस्तान का ये खिलाड़ी चाहता हैं ब्रेट पिट निभाए बायोपिक में उनका किरदार- जवाब सुनकर एंकर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, देखें वीडियो

पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाड़ी अहमद शहजाद (AHMED SEHZAD) बहुत चर्चित खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होने कई बार टीम के लिए खेलते हुए मैच विनिंग पारी खेली हैं। लेकिन अब अहमद सहजाद के करियर पर ब्रेक लग चुका हैं। पाकिस्तान के क्रिकेट दिग्गज अब उनके करियर खत्म होने की बात कर रहे हैं। अहमद ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था इस इंटरव्यू के बाद वो सबके चहीते बन गए थे। लेकिन हाल ही में इसी इंटरव्यू का एक विडियो वायरल हो रहा हैं।

जिसमें अहमद कहते हैं कि वह हॉलीवुड़ एक्टर ब्रेट पिट (BRAD PITT) को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं। यह सुनकर एंकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता हैं। तमाम क्रिकेट फैंस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

ब्रेट पिट को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं अहमद सहजाद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अहमद शहजाद (AHMED SEHZAD)  आज कल काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं। अहमद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह चाहते हैं कि ब्रेट पिट उनकी बायोपिक में काम करें। जीयो चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होने यह खुलासा किया हैं। दरअसल उनसे न्यूज एंकर ने पूछा था कि अगर उनके ऊपर बायोपिक बनी तो वह किसे चाहेंगे अपने किरदार के रोल के लिए-,

इसका जवाब देते हुए अहमद ने कहा कि वह चाहते हैं कि अभिनेता ब्रेट पिट (BRAD PITT) बायोपिक में उनका किरदार निभाए। यह जवाब सुनकर सवाल पूछने वाले न्यूज एंकर भी जोर-जोर से हंसने लगे और अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। पाकिस्तान के न्यूज एंकर ने खुद विडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया। जिस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे। यह विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

यहां देखें विडियो

फैंस ने दिए अहमद सहजाद के जवाब में मजेदार रिएक्शन