AFG vs SL: अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज एक बार फिर उड़ाते नजर आएंगे श्रीलंका के रातों की नींद, शर्मनाक हार का बदला लेना होगा मुश्किल

By Twinkle Chaturvedi On September 3rd, 2022
AFG vs SL: अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज एक बार फिर उड़ाते नजर आएंगे श्रीलंका के रातों की नींद, शर्मनाक हार का बदला लेना होगा मुश्किल

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सीजन धमाकेदार तरीके से चल रहा हैं। चार टीमें भारत (INDIA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN), श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान ने बाकी दो टीमों का पत्ता साफ कर सुपर-4 में पहुंची हैं। सुपर-4 का पहला महामुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

अफगानिस्तान अपने पिछले दोनों मुकाबलों में अजेय रही हैं। अफगानिस्तान ने श्रीलंका के एशिया कप के ओपनिंग मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। आइए जानते हैं इस मैच में अफगानी टीम किस ओपनिंग जोड़ी के साथ दिखाई देगी-

अफगानिस्तान ओपनिंग जोड़ी

अफगानिस्तान एशिया कप 2022 की बेस्ट टीम बनकर उभरती हुई नजर आ रही हैं। अपने पिछले दोनों मुकाबलों में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी शानदार रही हैं। कप्तान मोहम्मद नबी ओपनिंग के लिए एक बार फिर हजरतुल्लाह ज़ज़ई (HAZRATULLAH ZAZAI) और रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) पर ही भरोसा जताते नजर आएंगे।

पहले मुकाबले में दोनों शानदार थे, दूसरे मुकाबले में साझेदारी नहीं हुई थी। हजरतुल्लाह 23 रन और रहमनुल्लाह गुरबाज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। लेकिन यही खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। टीम इस वक्त अच्छे रिदम में हैं।

अगर वो कुछ बदलाव करते हैं तो वह टीम के खिलाफ भी जा सकते हैं। इसलिए ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की रिस्क टीम लेकिन नजर नहीं आएगी। जिस तरह का खेल पिछले मुकाबलों में दिखाया हैं। अगर वो ऐसा ही बरकरार रखें, तो अफगानी टीम एशिया कप पर राज़ करती हुई नजर आ सकती हैं।

सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

हजरतुल्लाह, रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जद़रान, नजीबुल्लाह जद़रान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जन्नत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजिब-उर-रहमान।

Tags: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2022, रहमनुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह,