SL vs BAN: श्रीलंका ने आखिरी ओवर थ्रिलर एनकाऊंटर में बांग्लादेश को मात देकर टॉप-4 का कटवा टिकट, जानें पाइंट्स टेबल में बाकी टीमों का हाल

एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 1 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान 183 पर रन बोर्ड पर लगाए थे।
श्रीलंका की टीम ने भी अपना पूरा दम लगा दिया लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम ने 2 विकटों से मैच को जीतकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अपनी जगह बना ली हैं। आइए जानते हैं इस जीत के बाद पाइंट्स टेबल की क्या स्थिति हैं।
एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 का धमाकेदार नॉकआऊट मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच आज 1 सितंबर को खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर पाइंट्स टेबल में 2 पाइंट्स हासिल कर टॉप-4 में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई हैं।
ग्रुप-बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका ने टॉप-4 में अपनी जगह बनाई हैं। ग्रुप-बी में अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) 2 मैच में 2 जीत, 4 पाइंट्स और 2.467 के कमाल के रन रेट के साथ ग्रुप-बी में पहले पायदान पर हैं।
वहीं श्रीलंका 2 मैच में 1 जीत 2 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। बांग्लादेश की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। रोहित शर्मा की टीम एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल में ग्रुप-ए टीमों में शीर्ष पर बैठ गई हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 2 मैच में 2 जीत, 4 पाइंट्स और 1.906 रन रेट के साथ पहले पायदान पर हैं।

श्रीलंका ने दर्ज की धमाकेदार जीत

आज का मैच एकतरफा तो बिल्कुल ही नहीं थी, अंत तक भी बिल्कुल अंदाजा नहीं थी की कौन सी टीम आज विजेता होगी। दोनों में से कोई भी टीम आज मैच छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफिफ हुसैन की शानदार पारी के चलते 183 रन बोर्ड पर लगाए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने रन चेज करने में कोई कमी नहीं रखी, कुशल मेंडिस के 60 रनों की पारी और कप्तान दसुन शनाका की 45 रनों की पारी ने जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सारे बल्लेबाज विकेट खोते नजर आए। अंत में असिथा फर्नोडो की कैमियो पारी टीम के 2 विकेट से जीत की वजह बनी।
Tags: एशिया कप 2022, दसुन शनाका, शाकिब अल हसन, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश,