AFG vs BAN: श्रीलंका के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद भी कप्तान मोहम्मद नबी करेंगे टीम में 3 बड़े बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी की होगी वापसी

मोहम्मद नबीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट के दो धमाकेदार मुकाबले हमें शुरूआत में ही देखने मिले गए हैं। जिसके बाद अब आगे के मैचों के लिए फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इस टूर्नामेंट का तीसरा धमाकेदार मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 29 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
अफगानिस्तान जो अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका (SRILANKA) को 8 विकेट से करारी हार देकर वापस आ रही हैं। अफगानी टीम इस मुकाबले में भी अपने आत्मविश्वास को पूरी तरह बरकरार रखना चाहेगी। पिछले मैच में जीत के बाद मोहम्मद नबी टीम में तीन बदलाव की ओर जा सकते हैं, आइए आपको बताते हैं अगर नबी टीम में कोई बदलाव करेंगे तो वो क्या बदलाव होंगे-
1. हशमतुल्ला शाहीदी
हस्तमुल्लाह शाहीदी श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन यह खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले में प्लेइंग 11 में नजर आ सकता हैं। हस्तमुल्लाह शाहीदी (HASHTMULLAH SHAHIDI) को मोहम्मद नबी इब्राहिम जद़रान की जगह पर तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुन सकते हैं।
आपको बता दें जद़रान पिछले मैच में 15 रन पर रनआऊट हो गए थे। अगर अनुभव के हिसाब से बात करें तो जद़रान हस्तमुल्लाह से ज्यादा टी20 अनुभवी गेंदबाज हैं। लेकिन हस्तमुल्लाह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसलिए कप्तान उन्हें मौका देते नजर आ सकते हैं।
2. अफसर ज़ज़ई
अफसर ज़ज़ई (AFSAR ZAZAI) बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग 11 में वापसी करते नजर आ सकते हैं। ज़ज़ई को करीम जनत की जगह टीम में जगह मिल सकती हैं। करीम पिछले मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही करते हुए नजर नहीं आए थे। अगर कप्तान मोहम्मद नबी बदलाव के साथ जाना चाहें तो वह टीम में ज़ज़ई को शामिल कर सकते हैं। ज़ज़ई ने अब तक सिर्फ 2 ही टी20 अंतराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
3. समीउल्लाह शिनवरी
समीउल्लाह शिनवरी (SAMIULLAH SHINWARI) एक ऑलराऊंडर व अनुभवी खिलाड़ी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले में कप्तान मोहम्मद नबी इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल करते नजर आ सकते हैं। शिनवरी टीम में अजमतुल्लाह ओमरज़ई की जदग लेते हुए नजर आ सकते हैं। आपको बता दें शिनवरी ने अब तक 64 टी20 मुकाबलों में 1013 रन और 28 विकेट अपने नाम किए हैं। एशिया कप के मंत पर उनका अनुभव टीम के काफी काम आ सकता हैं।
Tags: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अफ्सर जजाई, एशिया कप 2022, मोहम्मद नबी, सैमीउल्लाह शिनवरी, हस्तमुल्लाह शाहीदी,