AFG vs SL: अफगानिस्तान एक बार फिर बिगाड़ेगी श्रीलंका का खेल, सुपर-4 महामुकाबले में ऐसी होगी प्लेइंग 11

By Twinkle Chaturvedi On September 3rd, 2022
AFG vs SL: अफगानिस्तान एक बार फिर बिगाड़ेगी श्रीलंका का खेल, सुपर-4 महामुकाबले में ऐसी होगी प्लेइंग 11

मोहम्मद नबीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सीजन धमाकेदार तरीके से चल रहा हैं। चार टीमें भारत (INDIA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN), श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  ने बाकी दो टीमों का पत्ता साफ कर सुपर-4 में पहुंची हैं। सुपर-4 का पहला महामुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

अफगानिस्तान अपने पिछले दोनों मुकाबलों में अजेय रही हैं। अफगानिस्तान ने श्रीलंका के एशिया कप के ओपनिंग मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। आइए जानते हैं इस मैच में मोहम्मद नबी की टीम अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 क्या रहेगी-

अफगानिस्तान की टॉप ऑर्डर

अफगानिस्तान एशिया कप 2022 की बेस्ट टीम बनकर उभरती हुई नजर आ रही हैं। अपने पिछले दोनों मुकाबलों में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी शानदार रही हैं। सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम अफगानिस्तान अब सुपर-4 मुकाबलों में भी अपना दम दिखाती हुई नजर आएगी। कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) अब अपनी प्लेइंग 11 को और भी ज्यादा मजबूत करते हुए नजर आएंगे।

मोहम्मद नबी ओपनिंग के लिए एक बार फिर हजरतुल्लाह ज़ज़ई (HAZRATULLAH ZAZAI) और रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) पर ही भरोसा जाते नजर आएंगे। पहले मुकाबले में दोनों शानदार थे, दूसरे मुकाबले में साझेदारी नहीं हुई थी। लेकिन यही खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। नंबर-3 पर इब्राहिम जद़रान(IBRAHIM ZADRAN) नजर आएंगे। यह खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ अपनी आक्रमकता दिखाते हुए नजर आए थे।

नजीबुल्लाह संभालेंगे मिडिल ऑर्डर

नजीबुल्लाह जद़रान (NAJIBULLAH ZADRAN) ने बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में उनके ऊपर एक बार फिर मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी रहेगी। नजीबुल्लाह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

नंबर-5 पर मोहम्मद नबी (MOH. NABI) और नंबर-6 पर करीम जन्नत (KARIM JANAT)  नजर आएंगे। राशिद खान (RASHID KHAN) अब तक टूर्नामेंट में गेंदबाजी ही करते हुए नजर आए हैं। श्रीलंका के खिलाफ ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। अजमतुल्लाह (AJMATULLAH) भी राशिद की ही तरह अपना ऑलराऊंडर खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

मोहम्मद नबी इन गेंदबाजों पर दिखाएंगे भरोसा

मोहम्मद नबी इन गेंदबाजों पर दिखाएंगे भरोसा

श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी के चलते विरोधी टीम कुछ भी नहीं कर पायी। इस मुकाबले में भी मंजर कुछ ऐसा ही नजर आने वाला हैं। मोहम्मद नबी अपनी गेंदबाजी यूनिट को इस मैच में भी मजबूत रखते नजर आएंगे। फजलहक फारूकी (FAZALHAQ FAROOQI)  नवीन-उल-हक (NAVEEN-UL-HAQ), मुजिब-उर-रहमान (MUJIB-UR-REHMAN), राशिद खान, कप्तान मोहम्मद नबी बांग्लादेश के टीम को अपने गेंदबाजी अटैक से ढेर करते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

हजरतुल्लाह, रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जद़रान, नजीबुल्लाह जद़रान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई फजल हक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजिब-उर-रहमान।

Tags: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2022, मोहम्मद नबी, राशिद खान,