AFG vs BAN: अफगानी गेंदबाजों की फिरकी से नहीं बच पायी बांग्लादेश 20 ओवर में बना पायी सिर्फ 98, अफगानिस्तान ने 64 रनों से दर्ज कर ली शानदार जीत

अफगानिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में अपने सफर की शुरूआत करने से पहले टीमें वॉर्मअप मैचों में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। आज 17 अक्टूबर को अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच दोपहर 1:30 बजे से वॉर्मअप मैच खेला जा रहा था। जिसे अफगानिस्तान ने 64 रनों से अपने नाम कर लिया हैं।
एक बार फिर अफगानी स्पिनरों का जादू मैदान में दिखता हुआ नजर आया हैं। आज एक कप्तान पास और फेल होते हुए भी नजर आए। मोहम्मद नबी (MOH. NABI) ने आज गेंद और बल्ले से हंगामा मचाया वहीं शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) फिसड्डी होते नजर आए। आइए आपको इस मैच की सारी हाईलाइट बताते हैं-
कप्तान मोहम्मद नबी ने धुआंधार पारी से रखी जीत की नींव
अफागानिस्तान ने आज पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिस पर टीम खड़ी उतरती हुई भी नजर आती। टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। टीम की ओपनिगं जोड़ी आज मात्र 19 रनों पर ही टूटती हुई नजर आयी फिर तीन नंबर पर उतरे इब्राहिम जद़रान (IBRAHIM ZADRAN) ने 39 गेंदों में 46 रनों की पारी से टीम को एक ब्रेकथ्रू दिया। इब्राहिम के बाद क्रिज पर आए सारे बल्लेबाज विकट खोते हुए नजर आए थे।
मोहम्मद नबी (MOH. NABI) ने अपनी धुआंधार पारी से जीत की नींव रखने का काम किया। मोहम्मद नबी ने 17 गेंदो में 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली उनकी कप्तानी पारी के चलते अफगानिस्तान ने 161 रनों का स्कोर बांग्लादेश के सामने खड़ा किया। मोहम्मद नबी ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी जौहर दिखाया, 3 ओवर में उन्होने 11 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
अफगानी गेंदबाजों की फिरकी से नहीं बच पाई बांग्लादेश
बांग्लादेश टीम 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, लेकिन अफगानिस्तान के शानदार गेंदबाजी के चलते उनके लिए बल्लेबाजी मुश्किल ही होती जा रही थी। टीम ने मा्र 28 रनों पर ही 5 विकेट खो डाले थे। जिसके बाद उनके लिए जीत मुश्किल ही हो गई थी। विकटों के गिरने के बाद टीम काफी धीमी बल्लेबाजी करती हुई नजर आयी 6.1 ओवर में 28 रन बनाने वाली बांग्लादेश ने 20 ओवर में 98 रन के साथ पारी को खत्म किया।
फजलहक फारूकी (FAZALHAQ FAROOQUI) ने आज 3 ओवर में 9 रन और 3 विकेट लेकर ज्यादा विकटें अपने नाम की। फरीद अहमद (FAREED AHMAD) आज अपने 4 ओवर के स्पेल में 42 रनों के साथ महंगे साबित हुए लेकिन 2 विकेट उनके नाम दर्ज रहे। मुजिब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) ने 1 विकेट और नवीन उल हक (NAVEEN UL HAQ) और मोहम्मद नबी (MOH. NABI) ने 1 विकेट से बांग्लादेश का काम तमाम किया।
Tags: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, टी20 वर्ल्ड कप 2022, मोहम्मद नबी, शाबित अल हसन,
