PAK vs ENG: हैरी ब्रुक और और सैम कुरन की आंधी में लाज नहीं बचा पाई पाकिस्तान, इंग्लैंड ने 6 विकटों से जीत लिया मुकाबला

By Twinkle Chaturvedi On October 17th, 2022
PAK vs ENG: हैरी ब्रुक और और सैम कुरन की आंधी में लाज नहीं बचा पाई पाकिस्तान, इंग्लैंड ने 6 विकटों से जीत लिया मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में अपने सफर की शुरूआत करने से पहले टीमें वॉर्मअप मैचों में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। आज 17 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAKISTAN) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच गाबा (GABA) में दोपहर 1:30 बजे से वॉर्मअप मैच खेला जा रहा था। आज बाबर आजम (BABAR AZAM) के जगह पर शादाब खान (SHADAB KHAN) कप्तानी करने के लिए उतरे थे वहीं इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ही करते हुए नजर आए थे।

जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 160 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इंग्लैंड ने हैरी ब्रुक के नाबाद 45 रनों की मदद से जीत हासिल कर ली हैं।

बाबर और रिजवान के बिना गिरी पाकिस्तान

आज पाकिस्तान अपने पहले वॉर्मअप मैच में बाबर आजम (BABAR AZAM) और मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) के बिना बल्लेबाजी करने उतरी थी। साथ ही फखर जमान जिनके खेलने की उम्मीद जताई जी रही थी वह भी आज प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान 8 विकेट के नुकसान पर 19 ओवर में 160 रन ही बना पायी।

ओपपिंग करने के लिए उतरे शान मसूद (SHAN MASOOD) और हैदर अली (HAIDER ALI)  के बीच 49 रनों की साझेदारी देखने को जरूर मिली लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे सारे बल्लेबाज जल्दी आऊट होते नजर आए। शान मसूद ने आज पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 22 गेंदो में 39 रनों की पारी खेली।

मोहम्मद वसीम (MOH. WASIM) अंत में पाकिस्तान को अच्छा फिनिश देने की कोशिश करते हुए नजर आए, लेकिन वह 16 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन ही बना पाए।

हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करना इंग्लैंड के खेमे में मौजूद खिलाड़ियों के लिए मुश्किल नहीं था। लेकिन टीम को झटके जल्दी लगे। नसीम शाह (NASEEM SHAH) ने पाकिस्तान के लिए पहली गेंद से ही अटैक करना शुरू किया।  3 रन पर ही ओपनर फिल सॉल्ट (PHIL SALT) 1 रन पर आऊट हो गए, उसके बाद ऐलक्स हेल्स (ALEX HALES) भी 9 रन बनाकर आऊट हो गए।

लेकिन फिर तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बेन स्टोक्स (BEN STOKES) ने 18 गेंदो में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल इंग्लैंड को एक ब्रेकथ्रू दिया। जिसे फॉलो करते हुए लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE)  और हैरी ब्रुक (HARRY BROOK) ने एक साझेदारी निभाई।

लियाम ने आज 16 गेंदो में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। हैरी ब्रुक ने 24 गेंदो में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन और सैम कुरन ने भी अपने 14 गेंदों में शानदार 33 रनों से इंग्लैंड की जीत को आसान बनाते हुए 6 विकटों से जीत हासिल कर ली।

Tags: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2022, बेन स्टोक्स, सैम कुरन, हैरी ब्रुक,