PAK vs AFG: “उसने प्लान पर अमल नहीं किया”- पाकिस्तान से शर्मनाक हार के बाद इस खिलाड़ी पर बुरी तरह बरसे कप्तान मोहम्मद नबी

By Twinkle Chaturvedi On September 8th, 2022
PAK vs AFG: "उसने योजनाओं पर अमल नहीं किया"- पाकिस्तान से शर्मनाक हार के बाद इस खिलाड़ी पर बुरी तरह बरसे कप्तान मोहम्मद नबी

मोहम्मद नबीः एशिया कप 2022 के सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान (PKSIATAN) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 7 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में खेला जा रहा था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था।

गेंदबाजों द्वारा शानदार गेंदबाजी देखने को मिली।  लेकिन अंत में नसीम शाह के दो छक्कों ने पाकिस्तान को जीत दिलवा दी। पाकिस्तान ने सिर्फ 1 विकेट से इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। वहीं अब भारत (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN)  एशिया कप से बाहर हो गयी हैं। आइए इस हार के बाद अफगानी कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) का क्या कहना हैं जानते हैं-

हमने किसी भी स्तर पर खेल नहीं छोड़ा- मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान टीम आज कमाल का क्रिकेट खेलते हुए नजर आई हैं। पाकिस्तान की टीम जिनकी बल्लेबाजी इस वक्त काफी ज्यादा शानदार नजर आ रही हैं। उनके सामने टीम ने 130 रनों के लक्ष्य को मुश्किल बना दिया। पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता हैं जिन्होने अपनी टीम को जीत की दहलीज पर रखने के सब एक कर दिया। लेकिन अंत में नसीम शाह (NASEEM SHAH) के कैमियो ने सब बदल दिया।

पाकिस्तान से सिर्फ 1 विकेट से हार के बाद अफगानी कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“हां गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण शानदार था, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और हमने अपनी नसों को नहीं रखा। हमने किसी भी स्तर पर खेल नहीं छोड़ा। लड़के हर गेंद पर लड़े। फिर, यह अंत था, बल्ले और गेंद दोनों से। हमने सोचा कि हमने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा पीछा किया। हमें पता था कि यहां 130 रनों का पीछा करना मुश्किल होगा और इसलिए हमने डॉट गेंद फेंकी।”

आखिरी ओवर को लेकर बोले मोहम्मद नबी

पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रनों की दरकार थी। और अफगानिस्तान को सिर्फ 1 विकेट की जरूरत थी। मोहम्मद नबी ने आज के सफल गेंदबाज रहे फजल हक फारूकी (FAZAL HAQ FAROOQI) को गेंद थमाई। मोहम्मद नबी ने आगे बात करते हुए बताया कि गेंदबाज योजनाओं पर खड़े नहीं हो पाए। और टीम मैच हार गई।

“हमने आसान सिंगल्स नहीं दिए। आखिरी दो गेंदों पर योजना धीमी बाउंसर या यॉर्कर डालने की थी, लेकिन उन्होंने (फारूकी) अपनी योजनाओं पर अमल नहीं किया। हम आखिरी मैच उसी ऊर्जा के साथ खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। हमारे पास अब कल एक खेल है। समर्थन के लिए धन्यवाद, यहां के प्रशंसकों से प्यारा था।”

 

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, मोहम्मद नबी,
Exit mobile version