भारतीय टीम के फैंस को मिली बहुत बड़ी खुशखबरी, न्यूजीलैंड का मैच विनर खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर

एडम मिल्ने: भारत के श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20 और वनडे सीरीज के अंत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच की इस सीरीज की मजबनी भारत ही करने वाली है जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. भारत का दौरा करने से पहले न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान जाना है.
जहां दोनो टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वहीं इन दोनो सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. खबरों के माने तो टीम का एक अहम गेंदबाज दोनो सीरीज के लिए टीम से बाहर हो गया है. चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी.
ये खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर
पाकिस्तान और भारत के दौरे से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. साल के शुरुवाती दो महीने यानी जनवरी और फरवरी के अंदर इन न्यूजीलैंड की टीम को 6 वनडे मैच खेलने हैं ऐसे में न्यूजीलैंड के गेंदबाज एडम मिल्ने ने अपना नाम सीरीज से हटा लिया है.
एडम मिल्ने के ऐसा करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है कम दोनो में ज्यादा मैच. हाल फिलहाल एडम मिल्ने अपनी हैमस्ट्रिंग की समस्या से परेशान हैं और ऐसे में उन्हें अपनी समस्या के साथ इतने कम दिनो में 6 मैचों खेलना कठिन लग रहा था, जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है. एडम मिल्ने के इस फैसले के बारे में बात करते हुए न्यूजीलैंड के सिलेक्टर गेविन लार्सन ने बयान दिया और कहा,
‘एडम मिल्ने आगामी दौरों के लिए ODI गेंदबाजी भार की कमी के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में हमारे सामने थे. हम उनकी ईमानदारी और टीम को निराश नहीं करने की उनकी वास्तविक इच्छा की सराहना करते हैं.’
एडम मिल्ने का रिप्लेसमेंट
न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज एडम मिल्ने ने पाकिस्तान और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले अपना नाम दोनो ही सीरीज वापस ले लिया है. अब ऐसे में न्यूजीलैंड के सिलेक्टर्स को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किसी खिलाड़ी को शामिल करना होगा. एडम मिल्ने की रिप्लेसमेंट के बारे में बात करते हुए न्यूजीलैंड के सिलेक्टर गेविन लार्सन ने कहा,
‘बीच में गेंदबाजी करने के ब्लेयर के कौशल और पिच पर जोर से हिट करने की उनकी क्षमता ने उन्हें वही संभावना दी जो एडम ने हमें दी थी. तथ्य यह है कि वह पहले से ही पाकिस्तान में परिस्थितियों का अनुभव कर रहा है, यह एक अतिरिक्त बोनस है.’
ये खिलाड़ी करेगा एडम मिल्ने को रिप्लेस
न्यूजीलैंड के गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह अब पाकिस्तान और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड में ब्लेयर टकर को शामिल किया गया है. ब्लेयर टकर की बात करें तो वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.
अब तक अपने करियर में ब्लेयर टकर ने 9 विकेट हासिल किए हैं. टकर की गेंदबाजी में एक अच्छी स्पीड है जिसका इस्तेमाल वो भारत और पाकिस्तान की पिच पर करते हुए न्यूजीलैंड के लिए किफायती प्रदर्शन करेंगे.
Tags: एडम मिल्ने, गेविन लार्सन,