W,W,W,W,W,W,W,W….लेकर आबिद मुश्ताक ने जम्मू कश्मीर के लिए मचाया धमाल, खटका दिया टीम इंडिया का दरवाजा

भारत में घरेलू मैच रणजी ट्रॉफी खेला जा रहा है। इस मैच में अपनी पारी से एक और खिलाड़ी ने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। हाल ही में विदर्भ और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने 39 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच में आबिद मुश्ताक ने जम्मू कश्मीर की ओर से ऐसी गेंदबाजी की कि विदर्भ का एक भी बल्लेबाज मैदान में नहीं टिक पाया।
आबिद मुश्ताक ने की शानदार गेंदबाजी
रणजी ट्रॉफी के लिए विदर्भ की टीम को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम ने चार विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे। इसके बाद जम्मू कश्मीर की ओर से आबिद मुश्ताक की फिरकी का ऐसा जादू चला कि विदर्भ की टीम महज 101 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ऐसे, जम्मू-कश्मीर ने ये मुकाबला 39 रन से जीता।आबिद ने दूसरी पारी में जम्मू की टीम के लिए आठ ओवर डाले और 18 रन देकर 8 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 2.25 का रहा।
विदर्भ ने आखिर के पांच विकेट केवल तीन रन पर ही खो दिए और ये सारे विकेट आबिद के नाम रहे। जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 191 के स्कोर पर ही सिमट गई थी, जिसके जवाब में विदर्भ ने 272 रन बनाकर 81 रनों की बढ़त हासिल की। टीम के कप्तान शुभम खजौरिया (109) की बदौलत जम्मू कश्मीर 221 रन के स्कोर तक पहुंच पाई थी।
ऐसा रहा है आबिद मुश्ताक का करियर
रणजी ट्रॉफी के लिए जम्मू कश्मीर की ओर से मैच में गेंदबाजी कर शानदार विकेट लेकर आबिद का नाम और ऊंचा हो गया है। उन्होंने अब तक फर्स्ट क्लास के 16 मैच खेलें हैं। इसमें 516 रन बनाए हैं, वही 58 विकेट भी हासिल किए हैं। उन्होंने लिस्ट ए के 23 मैचों में 411 रन और 18 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, टी20 के 22 मैचों में 83 रन बनाए हैं और 22 विकेट झटके हैं।
Tags: आबिद मुश्ताक, टीम इंडिया, रणजी ट्रॉफी,
