टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा सबसे बड़ा झटका, कप्तान एरॉन फिंच ने ही लिया संन्यास का फैसला

टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा सबसे बड़ा झटका, कप्तान एरॉन फिंच ने ही लिया संन्यास का फैसला

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) का आयोजन इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है जिसकी कप्तानी एरॉन फिंच (Aron Finch) के हाथों में दी गयी है। बता दें कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद अगले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है। लेकिन इससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगने वाला है।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा मालूम चला है कि कल यानी की शनिवार 10 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई सफेद गेंद के कप्तान एरॉन फिंच (Aron Finch) एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं जिसके बारे में यहां जानेंगे।

एरॉन फिंच शनिवार को करेंगे सन्यास की घोषणा

संघर्ष और दबाव में ऑस्ट्रेलियाई (Australia) टी20 और वनडे कप्तान (Australian Captain) एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कहने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार फिंच शनिवार को अपने संन्यास की औपचारिक घोषणा करेंगे। वहीं कहा जा रहा था कि ये वर्ल्ड कप कई सीनियर खिलाड़ियों के लिए आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है, एरॉन भी उनमें से एक हैं। आगामी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के बाद वह टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

ऐसा रहा है एरॉन फिंच का क्रिकेट करियर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में वाइट बॉल कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाल रहे एरॉन फिंच (Aaron Finch) एक धाकड़ खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बनाते है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनो की फॉर्मेट में अपना योगदान दिया है। उन्होंने आईपीएल में भी काफी मैच खेली है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 5 टेस्ट, 145 वनडे और 92 टी20 खेल चुके है। उन्होंने 145 वनडे मैच 17 शतक और 30 अर्धशतक के साथ 5401 रन बनाये है।

इसके अलावा 92 टी20 मैचों में उन्होंने 2855 रन बनाये है जिसमें दो शतक और 17 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा सिर्फ 5 टेस्ट मैचों में फिंच ने सिर्फ 2 अर्धशतक जमाये है। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 278 रन बनाये है। आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों से खेलने वाले फिंच ने 92 मैचों में 2091 रन बनाये है।