IND vs AUS: ऐरॉन फिंच ने इस खिलाड़ी को ठहराया बड़ी हार के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार, इन 2 भारतीय खिलाड़ियो पर भी बोले

By Twinkle Chaturvedi On September 24th, 2022
IND vs AUS: भारत से 6 विकेट से हार के बाद ऐरॉन फिंच ने इन 2 भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ कर बना दिया जीत का हीरो

ऐरॉन फिंचः  भारत (INDIA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 सिंतबर को वीसीए स्टेडियम नागपुर (VCA STADIUM NAGPUR) में खेला जा रहा था। आज बारिश के चलते खेल में काफी ज्यादा देरी हुई जिसके चलते खेल को 8 ओवर का कर दिया गया था।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 91 रनों का लक्ष्य दिया था। रोहित ने अपने शानदार पारी और दिनेश कार्तिक ने अपने फिनिशिंग टच से भारत को 6 विकटों से मुकाबला जीतवाकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया हैं। भारत से हार के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

रोहित ने शानदार खेल दिखाया- ऐरॉन फिंच

आस्ट्रेलियाई टीम जब भारत के आगे 90 रनों का बचाव करने उतरी थी, तब भारतीय बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही आस्ट्रेलिया को चिंता में डालने का काम किया था। भारत ने पहले ही ओवर में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जोश हेजललुड के ओवर में 20 रन बटोरे जिसमें 3 छक्के शामिल थे। तब से ही आस्ट्रेलिया की जीत का नईया डगमगाने लगी थी। भारत से हार के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“आप शायद 5 ओवर के खेल की योजना बनाते हैं और फिर इसके लिए थोड़ा और। रोहित ने शानदार खेल दिखाया और अक्षर के दो ओवर से फर्क पड़ा। वेड पिछले छोर पर एक शांत ग्राहक है और वह उस फिनिशर की भूमिका में विकसित हुआ है। ज़म्पा भी अच्छा था।”

जम्पा ने दिखाया शानदार खेल

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम जम्पा (ADAM ZAMPA) आज शानदार थे। उन्होने अपने सिर्फ दो ओवर के स्पेल में 16 रन दिए और 3 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। जिनमें केएल राहुल (KL RAHUL), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और (SURYAKUMAR YADAV)  जैसे खतरनाक गेंदबाज शामिल थे।

आज सिर्फ जम्पा की तरफ से ही शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। पर जम्पा की बॉलिंग टीम को मैच नहीं जीतवा पाई। आस्ट्रेलियाई टीम अब यहां से आखिरी मैच को जीतकर सीरीज जीतने के पीछे जाना चाहेगी। लेकिन अब आखि्री मैच और भी ज्यादा रोमांच से भरा रहने वाला हैं।

Tags: ऐरॉन फिंच, भारत बनाम आस्ट्रेलिया,