6,6,6,4,4,4… विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा के चहेते बल्लेबाज़ ने उड़ाया गर्दा, तूफानी शतक जड़ सबको किया हैरान

विजय हजारी ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2022) में हैदराबाद के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने धमाकेदार आगाज किया है। विजय हजारे ट्रॉफी का महासंग्राम आज यानी 12 नवंबर से शुरू हो चुका है। राउंड-1 के ग्रुप-A में हिमाचल प्रदेश और हैदराबाद (Himachal Pradesh vs Hyderabad) के बीच मुकाबला खेला गया।
इस मैच में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। जबकि हैदराबाद ने पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। जिसमें 20 साल के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने नाबाद 132 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया है।
हिमाचल प्रदेश के खिलाफ तिलक वर्मा ने जड़ा दमदार शतक
दरअसल भारतीय घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का आगाज़ आज यानि 12 नवंबर से हो गया है। जहां हिमाचल प्रदेश और हैदराबाद टीम के बीच पहला मुकाबला दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए एक दमदार शतक जड़ा।
उन्होंने 106 गेंदों का सामना कर 124.53 के स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए। जिसमें 10 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे। उनके अलावा मैच में रोहित रायडू ने ताबडतोड़ बल्लेबाजी करते हुए 144 गेंदों पर 156 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस मैच में हैदराबाद टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान से 360 रनों का स्कोर खड़ा किया और हिमाचल प्रदर्शन टीम को जीत के लिए 361 रनों का लक्ष्य दिया।
IPL 2022 में तिलक वर्मा ने अपने बल्ले से मचाया था तहलका
आईपीएल के 15वें सीजन में रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का काफी साधारण प्रदर्शन देखने को मिला था। जिसे शुरूआती अपने 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तिलक वर्मा (Tilak Verma) आईपीएल में लगातार मुंबई के लिए रन बनाते हुए नजर आएयबाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा के लिए आईपीएल की राह इतनी आसान नहीं थी।
मगर उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था, क्योंकि एक तरफ रोहित, सूर्यकुमार और किरण पोलॉर्ड जैसे खिलाीड़ी रन नहीं बना पा रहे थे, लेकिन तिलक बैक टू बैक अर्धशतक जड़ रहे थे। उन्होंने इस साल आईपीएल में 14 मैच खेलते हुए 497 रन बनाए थे और उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी देखने को मिले। तिलक इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 17वें पायदान पर रहे।
Tags: तिलक वर्मा, विजय हजारे ट्रॉफी, हिमाचल प्रदेश और हैदराबाद,