Sports Anchor पर ही ये 5 खिलाड़ी हो गए थे फिदा, इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम शामिल
Sports Anchor पर ही ये 5 खिलाड़ी हो गए थे फिदा, इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम शामिल

जितना क्रिकेटर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अगर इनकी पत्नियों के बारे में बात करें तो क्रिकेटर की पत्नियां किसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं होती है। आज हम क्रिकेट के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्पोर्ट्स की एंकर को ही अपना दिल दे बैठे हैं। आइए आगे आर्टिकल में उनके बारे में जानते हैं जो स्पोर्ट्स एंकर (Sports Anchor ) पर फिदा हो गए थे।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शादी स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ हुई है इनकी शादी मार्च 2021 में हुई है। संजना ने वर्ल्ड कप 2019 के दौरान कई स्पोर्ट्स से जुड़े कई सारे शोज बनाए थे। संजना गणेशन इस समय इंग्लैंड में हो रहे मैच की एंकरिंग कर रही हैं।

स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने मशहूर स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर के साथ शादी की है। इन दोनों की शादी सितंबर 2012 में हुई थी। मयंती लैंगर सबसे मशहूर स्पोर्ट्स एंकर हैं। भारतीय टीम के आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

माॅर्ने मार्कल

मॉर्ने मॉर्कल

साउथ अफ्रीका पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मार्कल का भी नाम इस लिस्ट में आता है। इनकी शादी मशहूर एंकर रोज कैली के साथ 2014 में हुई थी। इन दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट क्या फिर शादी कर ली।

मार्टिन गुप्टिल

मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के सबसे तेज बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल अपने शानदार प्रदर्शन से आज लाखों लोगों के दिलों में छाए हुए हैं। उन्होंने 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड लाॅरा मैंकगोल्ड्रिक स्काई के साथ शादी की है। इनकी पत्नी मशहूर स्पोर्ट्स एंकर हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी।

शेन वॉटसन

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार आलराउंडर शेन वाटसन का भी नाम इस लिस्ट में आता है इनकी शादी 2010 में स्पोर्ट्स एंकर फरलौंग के साथ हुई है। यह एक बिजनेस वूमेन भी हैं। फरलोंग ने मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।

Read More-IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुई टीम की घोषणा, विराट कोहली सहित इन 3 दिग्गजों को मिला आराम