रोहित शर्मा के बाद डेब्यू करने वाले ये 5 खिलाड़ी ले चुके हैं संन्यास, इस दिग्गज के संन्यास ने चौंका दिया था सबको

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कितने शानदार खिलाड़ी हैं, इसे बताने की किसी को जरूरत नहीं हैं। रोहित शर्मा ने साल 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था। तब से रोहित शर्मा भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का अहम हिस्सा हैं और आज कप्तान के रूप में टीम में अपनी सेवा दे रहे हैं। रोहित ने भारत के लिए खेलते हुए एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिसमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड वनडे करियर में तीन बार दोहरा शतक लगाने का हैं।
रोहित शर्मा के साथ और उनके डेब्यू के बाद कई खिलाड़ी ऐसे आए जिन्होने टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश की। लेकिन यह खिलाड़ी ज्यादा समय तक मैदान में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। इन्हें काफी जल्दी मैदान छोड़ना पड़ा। आज हम आपको ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होने काफी समय में क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं।
1. युसूफ पठान
युसूफ फठान (YUSUF PATHAN) भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। युसूफ पठान ने 22 दिसंबर 2007 को भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन बड़ी जल्दी इन्हें संन्यास का मन बनाना पड़ा। अपने छोटे से करियर में युसूफ ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेल भारत की जीत में भूमिका निभाई हैं।
साल 2011 का विश्व कप खेलने के बाद युसूफ पठान को टीम से बार-बार अंदर बाहर होना पड़ा। जिसके चलते उन्होंने संन्यास ले लिया। आपको बता दें रोहित शर्मा ने युसूफ पठान से पहले भारतीय टीम में डेब्यू किया था। लेकिन यूसूफ को काफी जल्दी अंतराष्ट्रीय मैदान छोड़ना पड़ा। युसूफ पठान द्वारा 57 वनडे और 22 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं।
2. प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार (PRAVEEN KUMAR) ने 18 नवंबर 2007 को भारतीय टीम में डेब्यू किया था। रोहित शर्मा ने भी इस खिलाड़ी से पहले भारतीय टीम में डेब्यू किया था। लेकिन रोहित शर्मा अब भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं, और प्रवीण इस वक्त संन्यास ले चुके हैं।
प्रवीण ने भारतीय टीम को अलविदा शायद इसलिए कहा था क्योंकि उन्हें टीम में उतने अधिक मौके नहीं मिले। वह भारत के लिए साल 2011 में खेलते नजर आए, इसके बाद 2012 में उन्होने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इसके बाद काफी समय तक वह टीम से बाहर रहे। फिर उन्होने आखिर में संन्यास की घोषणा कर दी।
3. सुब्रमण्यम बद्रीनाथ
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (SUBRYAMANYAM BADRINATH) ने साल 2008 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था। उनकी बैटिंग तकनीक काफी ज्यादा यूनिक थी, जो उनके सारे बल्लेबाजों से अलग करती थी। सुब्रमण्यम ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी इन्हें भारतीय टीम मैनेजमेंट ने नजरअंदाज किया। मौके ना मिल पाने के कारण सुब्रमण्यम सक्रिय दिखाई नहीं दिए। उन्होने भारत के लिए सिर्फ 7 टेस्ट मैच और एक टी-20 मैच खेला हैं।
4. मनप्रीत गोनी
मनप्रीत गोनी (MANPREET GONY) ने भी साल 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया था। यह खिलाड़ी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम का टिकट मिला था। मनप्रीत एशिया कप में भारत के लिए खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन इसके बाद उन्हें अधिक मौके नहीं मिले। यह खिलाड़ी भी टीम में चल रही राजनीति का शिकार हो गया और टीम से बाहर हो गया। मनप्रीत ने भारत के लिए सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं।
5. प्रज्ञान ओझा
प्रज्ञान ओझा (PRAGYAN OJHA) ने साल 2008 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। प्रज्ञान धीरे-धीरे भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब होते दिख रहे थे। लेकिन चोट के कारण एक ही झटके में उनका करियर खराब होता चला गया। चोट से उबरने के बाद भी वह टीम में वापसी कर पाने में नाकामयाब रहे थे। प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और टी-20 मुकाबले खेले हैं। बड़ी जल्दी ही उन्हें संन्यास लेने का मन बनाना पड़ा।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, युसूफ पठान, रोहित शर्मा,