भारतीय टीम के इन 5 स्टॉर खिलाड़ियो की पत्नियां लाइमलाइट से बनाये रखती हैं दूरी

भारतीय टीम के इन 5 खिलाड़ियो की पत्नियां लाइमलाइट से बनाये रखती हैं दूरी, खूबसूरती के मामले में नहीं हैं किसी से पीछे!

भारतीय टीम के इन 5 खिलाड़ियो की पत्नियां लाइमलाइट से बनाये रखती हैं दूरी ,खूबसूरती के मामले में नहीं हैं किसी से पीछे!

भारत में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर है इसका अंदाजा आईपीएल की पोपुलैरिटी से लगाया जा सकता है। भारत में क्रिकेटरों को पूजा जाता है। क्रिकेटर फिल्म स्टार की तरह लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी कौन गर्लफ्रेंड है और कौन पत्नी है उनके बारें में मीडिया में गोसिप होती है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी के बारें में सभी जानते हैं। वे क्या करती है क्या पहनती है और कहाँ रहती है आदि। लेकिन आज हम आपको भारतीय टीम के 5 क्रिकेटर की पत्नियों के बारें में बताएँगे जो बहुत ही कम लाइमलाइट में रहती हैं।

इन दिग्गजों की पत्निंया लाइमलाइट से बनाये रखती हैं दूरी !

गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन –

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर भारत के लिए 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप में जीत का बड़ा कारण रहे। गौतम गंभीर ने शादी अमृतसर की बिजनेस परिवार से नाता रखने वाली नताशा जैन के साथ की। गौतम गंभीर यूं तो अक्सर पार्टी वगैरह से दूर ही रहते हैं.

पूर्व क्रिकेटर और अब बीजेपी सांसद गंभीर की पत्नी नताशा भी सोशल मीडिया और पार्टियों में नहीं नजर आतीं. गंभीर के लिए चुनाव प्रचार के दौरान जरूर उन्हें कई बार साथ देखा गया था. पेशे से डिजाइनर नताशा ने हमेशा मीडिया से दूरी बरती है.

इरफ़ान पठान की पत्नी सफा बैग –

अपने आलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले भारतीय टीम के क्रिकेटर इरफ़ान पठान अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। वह अब मैंच में कमेंट्री करते हैं। उन्होंने 2016 में मॉडल सफा बैग के साथ निकाह किया है। सफा बैग बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। वह हमेशा बुर्का पहने हुए नज़र आती हैं। इरफ़ान पठान के साथ वह बड़ौदा में रहती है। दोनों का एक बच्चा है। शादी करने के बाद सफा माडलिंग छोड़ चुकी हैं। वह अब एक एनजीओ के साथ मिलकर काम करती हैं।

इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह –

तेज गेंदबाज़ में भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी इशांत शर्मा ने भारत की नेशनल बॉस्केटबाल प्लेयर प्रतिमा सिंह के साथ शादी की है। प्रतिमा न केवल एक अच्छी खिलाड़ी है बल्कि दिखने में भी बहुत सुन्दर है। वह नोयडा के एक स्कूल में स्पोर्ट्स एडवाइजर के रूप में काम करती हैं। प्रतिमा अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा बाबरी –

भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा समय में चेतेश्वर पुजारा एक बहुत बड़े बल्लेबाज बने हुए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभाव छोड़ा है। लेकिन वो अपने निजी जीवन में काफी शर्मिलें रहे हैं। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज पुजारा हमेशा ही बहुत ही सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।वैसे ही कुछ चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पाबरी भी हैं, जो किसी भी तरह के लाइमलाइट में नहीं रहना चाहती है। पूजा पाबरी और चेतेश्वर पुजारा की 2013 में अरैंज मैरिज हुई। जहां उनके परिवार के तमाम लोगों के साथ ही दोस्त लोग भी मौजूद रहे थे।

रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा सोलंकी-

वर्तमान भारतीय टीम के आलराउंडर रविन्द्र जडेजा इस समय शानदार फार्म में है। वह अक्सर अपने स्टाइल और घोड़ों के प्रति प्यार के लिए जाने जाते हैं। इसके बारें में वह सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं।जडेजा की शादी मैकेनिकल इंजीनियर रही रिवाबा सोलंकी से हुई है। रिवाबा राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। वह भाजपा की नेता है। रिवाबा राजनीति में होने के बावजूद बहुत ही कम लाइमलाइट में रहती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version