Cricket जगत के 5 ऐसे क्रिकेटर जिन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को दे दिया ऑफ द मैच अवार्ड, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

By Satyodaya On August 9th, 2022
Cricket जगत के 5 ऐसे क्रिकेटर जिन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को दे दिया ऑफ द मैच अवार्ड, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

इस समय पूरी दुनिया पर क्रिकेट (Cricket) का खुमार छाया हुआ है। जहां देखो वहां लोग क्रिकेट के दीवाने घूम रहे हैं। क्रिकेट इस समय पूरी दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। किसी भी क्रिकेट टीम को मैच जीतने के लिए अपने खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जरूरत होती है। क्रिकेट मैच के दौरान किसी टीम का कोई खिलाड़ी बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को मैच जिताने में बहुत बड़ा योगदान देता है।

उस खिलाड़ी को आईसीसी की तरफ से प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया जाता है। प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने के लिए किसी भी खिलाड़ी को बहुत ही ज्यादा शानदार प्रदर्शन करना पड़ता है। आज हम आपको क्रिकेट जगत के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने साथी खिलाड़ी को दे दिया।

1. बाबर आजम

बाबर आजम इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान है। बाबर आजम ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कई मैचों में जीत दिलाई। बाबर आजम ने कई बार अपना शानदार प्रदर्शन कर टीम को मैच जिताने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के दौरान बाबर आजम ने शानदार शतक लगाकर लगाकर मैच का खिताब जीत लिया था। लेकिन उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने साथी खुश्दिल शाह को दे दिया था। क्योंकि उन्होंने 41 रनों की विस्फोटक पारी मात्र 23 गेंदों में खेली थी।

2. गौतम गंभीर

आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने साल 2009 में 150 रन बनाकर अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया था। लेकिन उनके साथ विराट कोहली ने भी शानदार शतक लगाया था। लेकिन गौतम गंभीर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब सौंपा गया था। उन्होंने यह आवाज विराट कोहली को दे दिया था।

3. कुलदीप यादव

आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने आईपीएल सीजन साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अपने करियर का सर्वोच्च प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। लेकिन उन्होंने यह खिताब अक्षर पटेल को दे दिया था।

4. स्मृति मंधाना

आपको बता दें कि स्मृति मंधाना ने साल 2022 में महिला विश्वकप के दौरान 123 रनों की शानदार स पारी खेली थी। जिसके बाद इन्हें प्लेयर आफ द मैच चुना गया था। लेकिन उन्होंने यह अवार्ड अपने साथी हरमन को दे दिया था क्योंकि उन्होंने भी 109 रनों की शानदार पारी खेली थी।

5. आशीष नेहरा

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से साल 2015 में आशीष नेहरा ने शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने माइकल हसी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दे दिया था।

इसे भी पढ़ें-एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जो भारतीय टीम के लिए साबित होंगे सबसे बड़े मैच विनर, हारी बाज़ी को जीत में बदलने का रखते हैं दम

Tags: आशीष नेहरा, कुलदीप यादव, गौतम गंभीर, बाबर आजम, स्मृति मंधाना,
Exit mobile version