महेंद्र सिंह धोनी ने बचाया था इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों की डूबती हुई नैय्या, विराट और रोहित भी हैं लिस्ट में शामिल

By Satyodaya Media On June 12th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी ने बचाया था इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों की डूबती हुई नैय्या, विराट और रोहित भी हैं लिस्ट में शामिल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने ना केवल अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जितवाई बल्कि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी बनाए जो अब टीम इंडिया का नाम रोशन कर रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कुछ ऐसे युवा खिलाड़ियों के बारे में जिनके बुरे वक्त में साथ देककर बड़ा खिलाड़ी बनने में धोनी ने उनकी मदद की। इस लिस्ट में एक ऐसा खिलाडी भी शामिल है जिसने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही खुद भी सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।

सुरेश रैना:

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh raina) का है। यह खिलाड़ी लंबे समय तक टीम इंडिया के मध्यक्रम का हिस्सा रहे थे। सुरेश रैना जब अपने करियर के खराब दौर में थे तब भी महेंद्र सिंह धोनी की वजह से ही उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया गया था। धोनी के टीम इंडिया से जाने के बाद सुरेश रैना को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इतना ही नहीं धोनी के संन्यास लेने के चंद दिनों बाद ही रैना ने भी सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।

विराट कोहली:

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) कई मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए खुलकर इस बात को कह चुके हैं कि कई बार वह टीम से ड्रॉप होने वाले थे। विराट कोहली ने कहा था कि अगर धोनी ना होते तो फिर वह काफी पहले टीम इंडिया से ड्रॉप हो जाते। महेंद्र सिंह धोनी की बदौलत ही विराट कोहली खराब फॉर्म के बावजूद टीम इंडिया में बने रह पाए थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत के दमपर एक अलग ही मुकाम हासिल किया है।

रवींद्र जडेजा:

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra jadeja) लंबे समय से टीम इंडिया में खेल रहे हैं। रविंद्र जडेजा को उनके खराब दौर में भी महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर सपोर्ट किया था। 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान धोनी के भरोसे की वजह से ही जडेजा इंग्लैंड में दमदार गेंदबाजी कर पाए थे। जडेजा को कई मौकों पर धोनी को अपनी कामयाबी का श्रेय देते हुए देखा गया है।

ईशांत शर्मा:

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant sharma) ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हुए हैं। ईशांत शर्मा की सफलता के पीछे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का काफी बड़ा योगदान है। ईशांत शर्मा ने कहा था कि धोनी के लिए वह 24वीं मंजिल से भी कूद जाएंगे।इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की धोनी ने इशांत की जिंदगी में कितना अहम् किरदार निभाया होगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने बचाया था रोहित शर्मा का करियर

वर्ल्ड क्रिकेट के दिगग्ज ओपनर रोहित शर्मा (Rohit sharma) लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन योग्यता होने के बावजूद वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और लगातार फेल हो रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी का भरोसा इस खिलाड़ी से कभी नहीं उठा और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान धोनी ने रोहित को सलामी बल्लेबाजी का मौका दिया गया। जिसके बाद से रोहित शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Tags: महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना,
Exit mobile version