Team India के ये 4 खिलाड़ी केएल राहुल के लिए बने खतरा, इनकी वजह से राहुल का खत्म हो सकता है करियर

भारतीय टीम (Team India ) इन दिनों एशिया कप खेलने में लगी हुई है। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने एशिया कप का अपना पहला मैच शानदार तरीके से जीत लिया है एशिया कप का पहला मैच भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट से करारी हार का सामना करा दिया है। लेकिन इसी बीच केएल राहुल का करियर खत्म के कगार पर दिखाई दे रहा है।
केएल राहुल इस वक्त बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं । काफी दिनों बाद केएल राहुल ने जिंबाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने वापसी की थी। लेकिन तब से इनकी फॉर्म वापस ही नहीं आ रही है पाकिस्तान के खिलाफ इन्होंने एक भी रन नहीं बनाया। केएल राहुल के लिए अब भारतीय टीम के ये चार खिलाड़ी खतरा बनते नजर आ रहे हैं।
इन चार खिलाड़ियों की वजह से केएल राहुल का जल्द ही खत्म हो सकता है। यह चार खिलाड़ी इस वक्त बेहद ही अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। जिसकी वजह से केएल राहुल की जगह छीनने के यह खिलाड़ी पक्के दावेदार हो चुके हैं।
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इस वक्त भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज माने जाते हैं। इन्होंने कई सारी बेहतरीन पारियां खेली हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बतौर सलामी बल्लेबाज भी टीम के कप्तान आजमा चुके हैं। अगर केएल राहुल की जगह पर इस अपन को खेलने का मौका दिया जाता है तो वह अपनी जगह पक्की कर लेंगे। केएल राहुल के लिए ऋषभ पंत खतरा बन जाएंगे।
ईशान किशन

ईशान किशन भी केएल राहुल के लिए खतरा बन रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा की पहली पसंद ईशान किशन ही हैं। अगर के एल राहुल का ऐसे ही खराब प्रदर्शन चलता रहा तो ईशान किशन इनकी जगह के मुख्य दावेदार बन जाएंगे। ईशान किशन जल्द ही इनकी जगह छीन लेंगे । इन्होंने t20 फॉर्मेट में 17 मुकाबले खेले हैं इस दौरान उन्होंने 519 रन बनाए हैं। वन डे का एक मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने 28 रन बनाए हैं।
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन जिताऊ पारियां खेली हैं। सूर्यकुमार यादव ने t20 इंटरनेशनल मे शानदार प्रदर्शन किया है वेस्टइंडीज के खिलाफ इन्होंने 36 रनों की शानदार पारी खेली थी इस वक्त सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अभी जुलाई में खेले गए टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने शानदार शतक भी जड़ा था। अगर के एल राहुल का ऐसे ही खराब प्रदर्शन चलता रहा तो इन्हें रिप्लेस करके सूर्यकुमार यादव को जगह दी जा सकती है।
शिखर धवन

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराने वाले शिखर धवन इस वक्त बेहद अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं हालांकि कुछ समय से या टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन आईपीएल के 15वें सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में वापसी कर ली। हालांकि अभी तक t20 क्रिकेट में इन्हें जगह नहीं दी गई है लेकिन केएल राहुल के फ्लॉप होने पर शिखर धवन को उनकी जगह पर शामिल किया जा सकता है अगर उन्हें सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो वह शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे ।
Tags: ईशान किशन, ऋषभ पंत, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव,