T20 वर्ल्ड कप 2007 के यह 4 खिलाड़ी 2022 में भी मैदानों पर विश्वकप खेलते हुए देंगे दिखाई, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

पूरे विश्व में कई ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम पूरे विश्व में बना लिया है। क्रिकेट जगत में कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका इंटरनेशनल करियर बहुत ही छोटा होता है। तो कई ऐसे क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी हैं जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर बहुत ही लंबा रहा है। आज हम आपको इस आर्टिकल में विश्व के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आए थे। अब यह खिलाड़ी एक बार फिर से मैदानों पर 2022 में भी t20 वर्ल्ड कप खेलते हुए दिखाई देंगे।
1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के कारण आज अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। आपको बता दें कि 2007 में t20 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा थे। जिसके बाद एक बार फिर से रोहित शर्मा साल साल 2022 में भी t20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएंगे।
2. शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन विश्व के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की तरफ से 2007 में t20 वर्ल्ड कप खेला था। शाकिब अल हसन एक बार फिर से 2022 में भी बांग्लादेश की तरफ से t20 वर्ल्ड कप खेलते हुए देखे जा सकते हैं।
3. दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 2007 में t20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन जिसके बाद दिनेश कार्तिक अपने प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन हाल ही में आईपीएल सीजन 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया में फिर से वापसी हुई है। दिनेश कार्तिक एक बार फिर से 2022 में t20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
4. महमूदुल्लाह रियाद

आपको बता दें कि महमूदुल्लाह रियाद बांग्लादेश टीम के कप्तान हैं। महमूदुल्लाह रियाद 2007 में बांग्लादेश की तरफ से t20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे थे। अब एक बार फिर से महमूदुल्लाह रियाद बांग्लादेश की टीम की तरफ से 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Tags: दिनेश कार्तिक, महमूदुल्लाह रियाद, रोहित शर्मा, शाकिब अल हसन,