ASIA CUP 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी फिर बनेगी भारत के एशिया कप के जीत के कारण, साथ ही ये 3 कारण विरोधी टीम के खिलाफ भारत को बनाएंगे सबसे मजबूत टीम

By Twinkle Chaturvedi On August 6th, 2022
ASIA CUP 2022: रोहित शर्मा की कप्तानी फिर बनेगी भारत के एशिया कप के जीत के कारण, साथ ही ये 3 कारण विरोधी टीम के खिलाफ भारत को बनाएंगे सबसे मजबूत टीम

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं।

भारत पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। आज हम आपको तीन कारण बताने वाले हैं, जिससे भारतीय टीम एशिया कप जीतकर अपने खिताब को बरकरार रखेगी-

1. रोहित शर्मा की कप्तानी

एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी भारत के जीत का सबसे बड़ा कारण बनने वाली हैं। भारत ने अपना पिछला एशिया कप 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। भारतीय टीम अपने हाल के दौरों में रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार नजर आ रही हैं। रोहित की कप्तानी में भारत टी20 रैकिंग में नंबर-1 पर भी कायम हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी टीम को गेम में वापस ला देती हैं

रोहित गेम को समझ कर पूरी तरह अपने तरफ करने में सक्षम हैं। कब कौन से गेंदबाज का इस्तेमाल करना हैं यह रोहित बखूबी जानते हैं। एशिया कप 2022 को अपने नाम वापस से करने के लिए रोहित पूरी एड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी ही बड़े मंच पर भारत की जीत का कारण बनने वाली हैं। एक कप्तान के तौर पर रोहित के आंकड़े दिन-ब दिन बेहतर हो रहे हैं और वो साथ में अपनी बल्लेबाजी को भी पूरी तरह संभालते हुए नजर आते हैं।

2. अनुभवी खिलाड़ियों का रहेगा साथ

विराट कोहली (VIRAT KOHLI), (ROHIT SHARMA)  जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) जैसे खिलाड़ी पहले भी एशिया कप का हिस्सा रहे हैं। इन खिलाड़ियों का अनुभव एशिया कप में काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाला हैं। विराट कोहली जो एशिया कप के पिछले सीजन 2018 में खेलते हुए नजर नहीं आए थे, लेकिन विराट का अनुभव टीम को बहुत आगे रखेगा।

एशिया कप वह मंच होने वाला हैं जहां पर फैंस विराट को वापस से पुराने अवतार में देखते हुए नजर आएंगे। युवा प्रतिभाओं के साथ आगे बढ़ना अच्छी बात हैं लेकिन अनुभव हमेशा ज्यादा काम आता हैं। ये अनुभवी खिलाड़ी अपने दम पर भारत को मजबूत पक्ष में रखने में पूरी भूमिका निभाते दिखेंगे। टीम का अनुभव ही भारत को एशिया कप के मंच पर सबसे मजबूत टीम बनाएगी, और ये अनुभव भारत के जीत का कारण बनेगी। अनुभवी खिलाड़ी अपने खेल से भारत को मैच जीतवाते नजर आएंगे।

3. राहुल द्रविड़ की कोचिंग निभाएगी बड़ा रोल

राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) भारत के कप्तान के तौर पर सफल रहे हैं। फिर उन्होने अंडर-19 की कोचिंग संभालते हुए भी भारत को अच्छे नतीजे दिए हैं। राहुल द्रविड़ भारतीय कोच के रूप में नियुक्त हैं, उनकी कोचिंग टीम के लिए बड़ा रोल प्ले करने वाली हैं। राहुल जिस तरह से खिलाड़ियों को मोटिवेट कर उनसे बेहतर करवाने की कोशिश करते हैं वह हमेशा टीम के लिए काम आती हैं।

राहुल द्रविड़ का अनुभव एशिया कप में काफी ज्यादा काम आने वाला हैं। पैडी अप्टन जो वापस से भारतीय टीम के साथ जुड चुके हैं, मैंटल कंडिशनिंग कोच पैडी अप्टन साल 2011 में विश्व विजेजा टीम भारत का हिस्सा थे। राहुल द्रविड़ और पैडी अप्टन की जोड़ी भी भारत ती जीत में बड़ा रोल प्ले करते हुए नजर आने वाली हैं।

Tags: एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली,