IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में इन 3 भारतीय खिलाड़ी पर टिकी रहेगी सबकी नजर, क्या बिखेरेंगे अपना जलवा

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में भारत (INDIA) ने हाल ही में इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टी-20 सीरीज खत्म की हैं। जिसमें भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की हैं। टी-20 सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा।
टी-20 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज को भी अपने नाम करने की मंशा से मैदान में उतरते दिखेगी। तीन ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन पर पहले वनडे मैच में सबकी नजरें टिकी रहेंगी। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
1. विराट कोहली

भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व रन मशीन विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इस वक्त काफी ज्यादा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच और दो टी-20 मैच में कोहली का बल्ला शांत ही था। विराट टेस्ट मैच में 31 और दो टी-20 मैचों में मात्र 12 रन ही बना पाए हैं। विराट के खराब फॉर्म ने आलोचकों को उन पर बात करने के लिए लगातार मौका दे दिया हैं।
पूरी क्रिकेट बिरादरी विराट के फॉर्म में आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। विराट टी-20 फॉर्मेट में तो अपना शानदार जलवा नहीं दिखा पाए। अब फैंस वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए विराट से उम्मीद कर रहे हैं। विराट ने नवंबर 2019 से लेकर अब तक एक भी शतक नहीं जड़ा हैं।
फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब विराट कोहली पहले वाले दौर में वापस आएं। देखना होगा कि विराट कोहली वनडे सीरीज के मैचों में मैदान में आकर किस इंटेट के साथ बल्लेबाजी करेंगे। पहले वनडे मैच में हर किसी की नजर विराट कोहली पर ही टिकी रहेंगी।
2. रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को वनडे क्रिकेट में देखने में काफी ज्यादा मजा आता हैं। रोहित शर्मा वनडे में तीन बार दोहरा शतक जड़ चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित ने ठीक ठाक ही पारी खेली हैं। लेकिन फैंस को हिटमैन से और भी काफी उम्मीदें हैं।
वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों की ही जोड़ी भारतीय फैंस के काफी ज्यादा खुश कर रही हैं। फैंस दोनों बल्लेबाजों को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से उम्मीद रहेगी कि वो पारी की शुरूआत कर भारत को मजबूत स्थिति में ही रखें।
3. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) एक 3डी प्लेयर हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए दूसरे टी-20 मैच में 46 रनों की पारी खेली थी जब भारतीय टीम लगातार विकेट खो रही थी। लेकिन जडेजा गेंदबाजी में बुरी तरह खराब रहे।
जडेजा वैसी गेंदबाजी नहीं कर रहे जिसके लिए वो जाने जाते हैं, वह अपने आप को बचाकर रखने वाली गेंदबाजी कर रहे। जिससे टीम फायदा उठा रही थी। रविंद्र जडेजा जब वनडे टीम में खेलते नजर आएंगे। तो हर कोई उनका 3डी अवतार देखना चाहेगा। उम्मीद रहेगी की जडेजा अपने 3डी अवतार से भारत को मजबूती देने का कामयाब करें।
Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
