ASIA CUP 2022: भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जिनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी चयनकर्ता नहीं देंगे टीम में मौका, हैरान कर देंगे नाम

By Twinkle Chaturvedi On August 5th, 2022
ASIA CUP 2022: भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जिनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी चयनकर्ता नहीं देंगे टीम में मौका, हैरान कर देंगे नाम

दीपक हुड्डाः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं। भारत पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अब तक नहीं हुई हैं। आज हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी चयनकर्ता टीम में मौका नहीं देंगे।

1. शिखर धवन

शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) पिछले हर एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आए हैं। शिखर और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की धमाकेदार जोड़ी टीम की जीत का कारण बन जाती हैं। लेकिन इस बार शिखर धवन टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे क्योंकि एशिया कप इस बार टी20 प्रारूप में खेला जा रहा हैं

शिखर धवन भारत के लिए अभी अंतराष्ट्रीय टी20 खेलते हुए नजर नहीं आते। हालांकि की आईपीएल लीग के टी20 क्रिकेट में शिखर धवन का प्रदर्शन हर साल भारत में मौजूद टी20 बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा अच्छा होता हैं। लेकिन तब भी मैनेजमेंट उन्हें मौका नहीं देती हैं। शिखर वनडे में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम चयनकर्ता शिखर धवन को अच्छे फॉर्म में रहने के बावजूद भी टीम में जगह नहीं देंगे।

2. दीपक हुड्डा

एशिया कप के टीम में दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) की होने की उम्मीद हर भारतीय फैंस कर रहे हैं, लेकिन दीपक शायद ही टीम का हिस्सा बनें। क्योंकि विराट कोहली (VIRAT KOHLI), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में मौजूद रहेंगे। टीम श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) पर भी भरोसा जताती नजर आ सकती हैं।

श्रेयस को टीम मैनेजमेंट बार-बार बैक करती नजर आ रही हैं, जिसका सीधा मतलब यह निकाला जा रहा हैं कि उन्हें टीम में जगह मिल सकती हैं और मैनेजमेंट उन्हें तैयारी करवा रही हैं। दीपक हुड्डा पिछले खेले गए अपने हर मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। आयरलैंड दौरे में तो दीपक हुड्डा ने अपने बल्ले से शतकीय पारी भी खेली थी। लेकिन अच्छे फॉर्म में रहने के बावजूद भी दीपक हुड्डा को मौका नहीं मिलेगा।

3. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) भारतीय टीम में डेब्यू से पहले अंडर-19 और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अपना जौहर दिखा चुके हैं। अर्शदीप ने इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उनका डेब्यू काफी ज्यादा शानदार रहा हैं। अर्शदीप हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां वो कमाल की डेथ ओवर में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्शदीप अपने करियर में बढ़ रहे मुकाबलों में अच्छे होते जा रहे हैं। लेकिन शायद अर्शदीप सिंह को एशिया कप के लिए मौका ना मिलें। क्योंकि टीम के पास जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) और भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) जैसे गेंदबाज रहेंगे। भारतीय टीम एशिया कप में अनुभव के साथ जाना चाहेगी जिसके चलते अर्शदीप को मौका नहीं मिलेगा।

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, दीपक हुड्डा, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,
Exit mobile version