IND vs IRE: इन 3 खिलाड़ियों ने आयरलैंड के खिलाफ जीत को बना दिया आसान, अब टी-20 विश्व कप में बरपाएंगे कहर

By Twinkle Chaturvedi On June 27th, 2022
IND vs IRE: दीपक हुड्डा समेत इन 3 खिलाड़ियों ने जीत को बनाया आसान

दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला आज 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर में भारत (INDIA) की कप्तानी करते नजर आए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

बारिश के कारण खेल को 12 ओवर का कर दिया गया हैं। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों का लक्ष्य भारत को दिया। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) की शानदार पारी से भारत ने 109 लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। आज 3 खिलाड़ी रहे जिन्होने मैच विनर बनकर टीम को जीत दिलाई। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

1. दीपक हुड्डा

Deepak Hooda can be India's surprise for SA's Rabada, Nortje. Here's why | Cricket - Hindustan Times

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले ही मैच में दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने धमाकेदार शुरूआत कर दी हैं। आज भारत के लिए दीपक हुड्डा ओपनिंग करने उतरे थे, ऐसी खबरे आ रही हैं कि रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) चोटिल हो गए हैं। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए दीपक ने 29 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

भारत की शुरूआत अच्छी हुई थी, लेकिन ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के विकेट गिरने के बाद भारत थोड़े दबाव में आ गई थी। लेकिन फिर दीपक हुड्डा और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने पारी को संभालते हुए मैच को आगे बढ़ाए रखा। दीपक अंत तक टिके रहे और भारत को मैच जितवाकर ही दम लिया।

दीपक हुड्डा साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें उस सीरीज में मौका नहीं मिला था। आज मिले मौके को पूरी तरह अपने पक्ष में करते दिखे हैं। दीपक आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भी बड़े विकल्प बन कर सामने आ रहे हैं।

2. भुवनेश्वर कुमार

Faster, Sharper, Better – the all new Bhuvneshwar Kumar is back with a bang | Sports News,The Indian Express

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) को इस वक्त अंतराष्ट्रीय टी-20 में बेस्ट पॉवरप्ले गेंदबाज बोलना गलत नहीं होगा। आज भारत के लिए कमाल की गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर ने भारत को अच्छी शुरूआत दी। उन्होने अपने स्पेल के पहले ओवर में ही आयरलैंड के कप्तान को शून्य के स्कोर पर चलता किया। फिर 3 ओवर में 16 रन और 1 विकेट लेकर अपना कमाल का स्पेल पूरा किया।

भुवनेश्वर कुमार आज भारत के जीत के हीरो रहे हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी भुवनेश्वर कमाल खेल दिखाते दिखे थे। मैदान बदल गया लेकिन हमारे भुवी का फॉर्म नहीं बदला। भुवनेश्वर कुमार टी-20 विश्व कप 2022 में भारत के लिए बड़े मैच विनर बनते हुए नजर आने वाले हैं।

3. युजवेंद्र चहल

IND vs SA: Gautam Gambhir Fumes At Yuzvendra Chahal After India Lose 2nd T20I In Cuttack

युजवेंद्र चतुर और चालाक चहल हैं बल्लेबाज को कब कन्फ्यूज कर दे इसका कोई समय नहीं रहता हैं।  युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) आईपीएल 2022 के सीजन से ही अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन गलतियों से सीखकर चहल ने वापसी करते हुए फिर बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया।

आज के मैच में चहल ने 3 ओवर में मात्र 11 रन और 1 विकेट चटकाकर कमाल का स्पेल आयरलैंड के खिलाफ डाला हैं। चहल पिछले साल टी-20 विश्व कप का हिस्सा नहीं थे।चहल जिस तरह के फॉर्म में चल रहे हैं मैनेजमेंट उनको टीम में ना रखकर कोई गलती करने के बारे में नहीं सोच रही होगी। चहल भी टी-20 विश्व कप में अपना कहर बरपाते हुए नजर आने वाले हैं।

Tags: दीपक हुड्डा, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या,