रविंद्र जडेजाः कप्तानी चाहे किसी भी खेल की हो वह बड़ी मुश्किल ही रहती हैं। टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ ताल-मेल बिठाकर उनसे बेस्ट निकलवाने का काम हर कोई नहीं कर पाता हैं। कप्तानी के साथ अपने खुद के प्रदर्शन पर बैलेंस बनाए रखने का काम भी काफी कठिन होता हैं। कप्तानी एक कप्तान को काफी ज्यादा दबाव भी देती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व कप्ताव विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को भारत का कप्तान चुना गया था। लेकिन रोहित भी भारत के लिए हर सीरीज में मौजूद रहते दिखाई नहीं देते।
भारतीय टीम आज कल बदले हुए कप्तानों के साथ नजर आती हैं। आज हम आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके अंदर कप्तानी कूट-कूट कर भरी हुई हैं। मगर यह खिलाड़ी कभी भी भारत के कप्तान बनते हुए नजर नहीं आएंगे। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
1. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) मौजूदा भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं, साथ ही में जडेजा अपने ऑलराऊंडर खेल के द्वारा टीम के लिए सबसे बेस्ट ऑलराऊंडर हैं। चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग हो तीनों जगह पर जडेजा अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तत्पर रहते हैं। जडेजा ने अब तक भारत के लिए 59 टेस्ट मैच, 168 वनडे मैच और 58 टी-20 मैच में अपनी भागीदारी दिखाई हैं।
रविंद्र जडेजा बड़े लंबे समय से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन अब तक ऐसा कोई समय नहीं आया जब जडेजा ने भारत की कप्तानी अपने कंधे ली हो। रविंद्र जडेजा ने आईपीएल 2022 के इसी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में रिप्लेस किया था। जड्डू इसमें बुरी तरह फेल हुए थे
रविंद्र जडेजा टीम के साथ-साथ अपने खुद के खेल को संभाल पाने में असक्षम थे। जिसके कारणवश धोनी को वापस से कप्तानी संभालनी पड़ी थी। जडेजा बेशक एक शानदार खिलाड़ी हैं। पर भारत के लिए कप्तान बनते हुए जडेजा शायद ही कभी नजर आए।
2. चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) भारतीय टेस्ट टीम के अभिन्न अंग हैं। कई बार उन्होने ओपनिंग करते हुए भारत को मुश्किल परिस्थतियो से बचाए रखा हैं। पुजारा ने अब तक भारत के लिए 95 टेस्ट मैच और 5 वनडे मैच खेले हैं। पुजारा टीम के लिए एक खास प्लेयर हैं, शायद ही उन्हें कभी कप्तानी का मौका दिया जाएगा। क्योंकि अभी भारतीय टीम में कई युवाओं ने कप्तानी की रेस में अपनी भागीदारी दिखानी शुरू कर दी हैं।
3. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) को भारत के जादुई स्पिनर का खिताब हासिल हैं। अश्विन अब गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अश्विन ने अब तक 113 वनडे मैच, 86 टेस्ट मैच और 51 टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए खेलते हुए नजर आए हैं।
अश्विन ने अब तक कभी भी भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की हैं। रविचंद्रन अश्विन एक बार आईपीएल में किंग्स 11 पंजाब की कप्तानी करते हुए नजर आ चुके हैं। लेकिन अश्विन को शायद ही कभी अनुभव रहने के बवडूद कप्तानी का जिम्मा दिया जाएगा।
