ASIA CUP 2022: रोहित शर्मा एंड कंपनी को पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों से अलर्ट रहकर बनानी होगी सबसे बड़ी रणनिति, वर्ना कर सकते हैं भारत पर पलटवार

By Twinkle Chaturvedi On August 13th, 2022
ASIA CUP 2022: रोहित शर्मा एंड कंपनी को पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों से अलर्ट रहकर बनानी होगी सबसे बड़ी रणनिति, वर्ना कर सकते हैं भारत पर पलटवार

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। लगभग दो साल के अंतराल के बाद शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह देखने सातवें आसमान पर हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एशिया कप का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलती नजर आएगी। एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई (BCCI) द्वारा कर दी गई हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एक बार फिर से भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

भारत और पाकिस्तान आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टकराई थी, जिसमें भारत को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम (BABAR AZAM) की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम अब पहले से कहीं ज्यादा अच्छी नजर आती हैं। इसलिए एशिया कप में होने वाले मुकाबलों में भारत को पाकिस्तान के इन तीन खिलाड़ियों से अलर्ट रहने की जरूरत हैं। यह खिलाड़ी रोहित शर्मा की टीम पर पलटवार करते हुए नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं, इन खिलाड़ियो के बारे में-

1. बाबर आजम, जो हैं टी20 प्रारूप के नंबर-1 बल्लेबाज

बाबर आजम (BABAR AZAM) ने जबसे पाकिस्तान (PAKISTAN) की कमान संभाली हैं, तब से ही टीम शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। बाबर आजम अपने कंधो के ऊपर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी लेकर टीम को आगे बढ़ा रहे हैं। बाबर कप्तानी का प्रेशर अपने खेल पर बिल्कुल भी नहीं पड़ने देते हैं। बाबर आजम वाइट बॉल क्रिकेट के बादशाह बनकर रैकिंग में नंबर-1 पर विराजमान हैं।

बाबर आजम ने अपने पिछले दो मैचों में शानदार अर्धशतक भी जमाए हैं। भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के मैच में बाबर ने 69 रनों की शानदार पारी खेल कर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बाबर आजम का टी20 रैकिंग में नंबर-1 स्थान पर होना। भारत के लिए अलर्ट होने की खबर हैं। रोहित शर्मा को इस खिलाड़ी के लिए रणनीति बनानी होगी। बाबर आजम पहले खिलाड़ी हैं जो सिर्फ अपने दम पर ही मैच पलटते नजर आ सकते हैं।

2. मोहम्मद रिजवान के लिए रोहित शर्मा के तेज गेंदबाजों को बनानी होगी रणनीति

मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, रिजवान भी अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। टी20 रैकिंग में भी वो नंबर-3 की रैकिंग में शामिल हैं। टी20 विश्व कप 2021 में रिजवान ने भी बाबर के साथ मिलकर अपना जौहर दिखाया था। मोहम्मद रिजवान की सबसे बड़ी क्वालिटी यह हैं कि वह शुरूआत से ही अटैकिंग मोड पर आकर बल्लेबाजी करते हैं, जिससे गेंदबाजों को हमेशा परेशानी ही हुई हैं।

एशिया कप (ASIA CUP)  यूएई में खेला जा रहा हैं, जहां पर रिजवान ने काफी क्रिकेट खेला हुआ हैं, रिजवान यहां की परिस्थितियों को भली-भांति समझते हैं। रोहित शर्मा की भारतीय टीम को अपनी पिछली हार का बदला पूरे जोर-शोर से लेना होगा। जिसके लिए इस बल्लेबाज को आऊट करना टीम की सबसे बड़ी उपल्बधि साबित हो सकती हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों को रिजवान के लिए खास रणनीति की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

3. शाहीन अफरीदी के आगे भारत को करनी होगी संभल कर बल्लेबाजी

पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी हमेशा उनके बल्लेबाजी से काफी ज्यादा अच्छी रही हैं। शाहिन अफरीदी (SHAHIN AFRIDI) पाकिस्तान की टीम के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। पिछले कुछ समय से उनके आगे बल्लेबाज परेशानी में नजर आते हैं। जिनमें भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं। टी20 विश्व कप 2021 में शाहीन ने अपने गेंदबाजी से भारतीय टीम को पवेलियन भेजने का काम किया था।

शाहीन ने अब तक 40 टी20 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। शाहीन नई गेंद से ही अपना जलवा बिखरेना शुरू कर देते हैं। भारतीय टीम को इनसे निपटने के लिए खास प्लान बनाने की जरूरत हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे, इसलिए रोहित को और ज्यादा शाहीन से संभल कर रहने की जरूरत हैं, रोहित को थोड़ा समय लेकर सेट होना चाहिए फिर अपना हिटमैन अवतार दिखाना चाहिए।

Tags: एशिया कप 2022, बाबर आजम, भारत बनाम पाकिस्तान, रोहित शर्मा,