Indian Team के इन 3 ओपनर खिलाड़ियो में से वनडे क्रिकेट में किसने बनाए किससे ज्यादा रन और लगाए कितने शतक

भारतीय टीम (Indian Team ) इंडिया में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी है जो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं वहीं भारतीय टीम में ओपनरों की भी कमी नहीं है। भारतीय टीम एक से बढ़कर एक बेहतरीन ओपनर है। आज हम इस आर्टिकल में उन तीन ओपनर के बारे में जानेंगे कि कौन से ओपनर ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
भारतीय टीम में सबसे बेहतरीन ओपनर रोहित शर्मा ,वीरेंद्र सहवाग ,और शिखर धवन का नाम सामने आता है आज हम इन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे कि इन्होंने अपने वनडे करियर में कितने रन बनाए हैं। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा, शिखर धवन के आंकड़ों के बारे में…
वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व घातक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक वनडे मैच खेले हैं। वीरेंद्र सहवाग हमेशा आक्रमक पारियां खेलते थे। वीरेंद्र सहवाग ने अपने ओपनिंग करियर में वनडे क्रिकेट मैच में कुल 214 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 36.49 की औसत से 7518 रन बनाए हैं। वही वीरेंद्र सहवाग ने बतौर ओपनर के तौर पर अपने करियर में 14 शतक लगाए हैं।
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी बतौर ओपनर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। रोहित शर्मा के आगे अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। रोहित शर्मा ने अब तक अपने करियर में बतौर ओपनर 149 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 56.55 की औसत से 7409 रन बनाए हैं। वही इस दौरान इन्होंने 27 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा का जब बल्ला चलता है तो विदेशी गेंदबाजों के होश उड़ जाते हैं। रोहित शर्मा बतौर कप्तान भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
शिखर धवन

भारतीय टीम के बेहतरीन शिखर धवन का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। शिखर धवन इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर कप्तानी और ओपनिंग दोनों का रहे हैं। शिखर धवन ने अब तक बतौर ओपनर में 152 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 45.54 की औसत से 6622 रन बनाए हैं इस दौरान इन्होंने 17 शतक भी लगाए हैं। सर्वाधिक स्कोर इनका 143 है। अभी हाल ही में अपना शतक पूरा करने में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 रनों से चूक गए थे इस दौरान उन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
Tags: रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन,