3 भारतीय दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने Social Media से बना रखी है लंबी दूरी, फैंस उनको देखने के लिए रहते हैं बेताब

By Satyodaya On September 5th, 2022
3 भारतीय दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने Social Media से बना रखी है लंबी दूरी, फैंस उनको देखने के लिए रहते हैं बेताब

आज वर्तमान समय में आधुनिक दौर चल रहा है जो कि ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो सोशल मीडिया (Social Media) से दूर रहना चाहता हो या दूर हो ऐसे में यह बहुत कम ही लोग देखने को मिलते हैं जो सोशल मीडिया का प्रयोग ना करते हैं फिर भी भारतीय क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कुछ खिलाड़ी मौजूद है जो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं आइए आज के इस आर्टिकल में है वैसे ही खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

राहुल द्रविड़

पहले नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है। राहुल द्रविड़ को हम सभी द वाल, मिस्टर डिपेंडेबल जैसे कई सारे उप नामों से भी जानते हैं क्योंकि वह सोशल मीडिया से बहुत दूर रहते हैं अपनी प्राइवेट लाइफ को को प्राइवेट रखना ही सही मानते हैं जो कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेट एक भी फोटो ना होने से पता चलता है।

जब उनसे एक बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसकी कोई खास वजह नहीं है वह बस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का कोई खास कारण नहीं पता लगा पाए हैं लोगों से बात करने के लिए वह फोन का इस्तेमाल करते हैं ऐसा राहुल द्रविड़ ने खुद ही बताया था।

आशीष नेहरा

आशीष नेहरा भी सोशल मीडिया से दूरी रखते हैं आशीष नेहरा का इंस्टाग्राम पर अकाउंट तो है, उन्होंने आज तक अपने अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं किया है फिलहाल आशीष नेहरा के इंस्टाग्राम पर 39000 से भी ज्यादा लोग फॉलोअर्ष हैं लेकिन वह एक्टिव नहीं रहते।

एक इंटरव्यू में उन्होंने एक बात का खुलासा किया कि उन्हें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कमर्शियल पोस्ट करने के ऑफर भी मिले, लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया।

दिलीप वेंगसरकर

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर का नाम भी एक लिस्ट में शामिल है जो कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। उनका खुद का कोई भी अकाउंट सोशल मीडिया पर नहीं है पर उनकी एकेडमी का अकाउंट सोशल मीडिया पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें-AFG vs SL: सुपर-4 के पहले मैच में अफगानिस्तान और श्रीलंका एक बार फिर होंगे आमने-सामने, जानें किसका साथ देगी शारजाह की पिच?

Tags: आशीष नेहरा, दिलीप वेंगसरकर, राहुल द्रविड़, सोशल मीडिया,
Exit mobile version