3 खिलाड़ी जो इस बार भारत के लिए अंतिम बार एशिया कप खेलते आ सकते हैं नजर, लिस्ट में एक है टीम का सबसे बड़ा मैच विनर

By Akash Ranjan On August 4th, 2022
3 खिलाड़ी जो इस बार भारत के लिए अंतिम बार एशिया कप खेलते आ सकते हैं नजर, लिस्ट में एक है टीम का सबसे बड़ा मैच विनर

एशिया कप (ASIA CUP 2022) की धूम ज़ोरों-शोरों से मचने लगी है। फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोविड के चलते पिछले 3 से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। साल 2018 में आखिरी बार एशिया कप खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में फाइनल मैच में बांग्लादेश को 3 विकेट से मात दी थी। वहीं, चार साल बाद एशिया कप (Asia Cup 2022) 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा।

इस साल टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में कुल 6 देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान 5 ऐसी टीमें हैं जो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा होंगी। यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की एक टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी। जैसे कि सब जानते हैं कि 2018 एशिया कप में भारत के अभियान के कई खिलाड़ी अब टीम के साथ नहीं हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस साल शायद आखिरी बार एशिया कप में खेलते हुए देखेंगे।

विराट कोहली

विराट कोहली

विराट कोहली

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का है जिन्होंने आखिरी बार एशिया कप में शिरकत साल 2016 में की थी। पूर्व कप्तान साल 2018 के एशिया कप में नहीं खेल पाए थे क्योंकि उस समय उनकी शादी थी। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने वो टूर्नामेंट अपने नाम किया था। आखिर बार साल 2016 में कोहली जब एशिया कप में खेलने के लिए उतरे थे तब एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में भारत ने वो टूर्नामेंट अपने नाम किया था।

वहीं, अब लम्बे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे विराट कोहली टीम इंडिया के लिए सर दर्द बनते जा रहे है। सिर्फ यही नहीं विराट कोहली का टीम से अक्सर बाहर रहना भी टीम के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में उनकी गैरहाज़िरी से टीम में मिले मौकों का फायदा कुछ खिलाडियों ने ज़बरदस्त तरीके से उठाया है। और अब हालात ऐसे बनते जा रहे है कि टीम से विराट कोहली को बाहर करने की मांग उठ चुकी है ऐसे में इस साल अगर विराट कोहली एशिया कप खेले तो ये उनका आख़िरी एशिया कप हो सकता है।

शिखर धवन

शिखर धवन

शिखर धवन

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को वनडे सीरीज में बतौर कैप्टन जितवाने वाले शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो साल 2018 में एशिया कप का हिस्सा थे, लेकिन अब एशिया कप 2022 में उनको आखिरी बार खेलते हुए देखा जा सकता है। धोनी की कप्तानी में शिखर ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाया था। धवन टीम इंडिया के लिए पांच मैच खेले थे, जिसमें से दो मुकाबलों में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी।

एक बार उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 127 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे बार उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया। लेकिन वह फाइनल मैच में फ्लॉप हुए और पारी की शुरुआत करते हुए महज 15 रन ही बना पाए। इसके बाद से वह आईपीएल के अलावा किसी और टी20 टूर्नामेंट में खेलते नहीं दिखे हैं। आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन दिखाने के बाद उनकी वनडे क्रिकेट में तो वापसी हो गई है, लेकिन उन्हें टी20 टीम में अभी भी नजरअंदाज ही किया जा रहा है। ऐसे में उनका एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में शायद उन्हें आखिरी बार खेलते हुए देखा जा सकता है।

आर अश्विन

आर अश्विन

आर अश्विन

इस लिस्ट में तीसरा नाम रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का है जो आखिरी बार एशिया कप में साल 2016 में नजर आए थे। अश्विन साल 2018 के एशिया कप का हिस्सा नहीं थे। साथ ही एमएस धोनी (MS Dhoni) के कप्तानी छोड़ने के बाद यह दिग्गज स्पिनर लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट से पूरी तरह से बाहर ही हो गया था लेकिन साल 2021 के टी20 विश्व कप में अश्विन की लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट में एंट्री हुई और इसके बाद से किसी ना किसी सीरीज में उन्हें मौका दिया ही जा रहा है।

अश्विन इस साम्य रोहित शर्मा की कप्तानी में खेली जा रही वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। वहीं, एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में इस बात की उम्मीद है कि अश्विन एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन गौर करने वाली बात है कि अश्विन को उम्र और युवा खिलाडियों के बीच कम खिलाया जा रहा है। ऐसे में एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में शायद अश्विन को आखिरी बार खेलते हुए देखा जा सकता है।

Tags: आर अश्विन, एशिया कप, विराट कोहली, शिखर धवन,